{"_id":"621f6c831efb45489119c346","slug":"bjp-zila-mahamantri-ranvir-singh-nikka-statement-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का बोले- बड़े नेताओं को नहीं पच रही लोकप्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का बोले- बड़े नेताओं को नहीं पच रही लोकप्रियता
Wed, 02 Mar 2022 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:39 PM IST
सार
रणवीर सिंह निक्का ने मौजूदा सरकार के वन मंत्री पर आरोप लगाते हुए बताया कि मंत्री सवा चार साल के कार्यकाल में एक भी बार आम जनता के सामने नहीं गए और न ही लोगों की समस्याओं का कोई समाधान किया।
विज्ञापन
PIC
- फोटो : संवाद
विस्तार
नूरपुर जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने बताया कि नूरपुर की जनता के बीच वह कार्य करते आ रहे हैं। इसके कारण कुछ बड़े नेताओं को उनकी लोकप्रियता पच नहीं पा रही है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान रणवीर ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने पार्टी से निष्कासित की जाने की बात सुनी है। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी भी तरह की पार्टी निष्कासन से संबंधित लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। 2013 से भाजपा पार्टी में जिला महामंत्री का दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने पार्टी से चार साल तक कोई मांग नहीं उठाई है और आगे भी अगर पार्टी ने समर्थन दिया तो वह भाजपा से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी से निकाला जाता है तो नूरपुर की जनता आगे का फैसला करेगी।
विज्ञापन
नूरपुर में नहीं चलने देंगे परिवार वाद की राजनीति
रणवीर सिंह निक्का ने मौजूदा सरकार के वन मंत्री पर आरोप लगाते हुए बताया कि मंत्री सवा चार साल के कार्यकाल में एक भी बार आम जनता के सामने नहीं गए और न ही लोगों की समस्याओं का कोई समाधान किया। उन्होंने वन मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि मलक्वार नर्सिंग कालेज के हुए कार्य का ब्योरा दें कि उन्होंने कॉलेज के कार्य के दौरान कितना निर्माण सामान उपयोग किया और कितनी रॉयल्टी का भुगतान किया।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रदेश सरकार नूरपुर क्षेत्र में वन मंत्री की ओर से किए गए भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े की जांच करवाए। वन मंत्री की ओर से हमेशा आवाज उठाने वाले की आवाज दबाने के प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वन मंत्री नूरपुर क्षेत्र में अपनी होड्रिंग में अपने बेटे की फोटो लगाकर राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन