फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP workers including MP Suresh Kashyap listened to PM Modi's Mann Ki Baat program.

Sirmour News: सांसद सुरेश कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम

Sun, 24 Sep 2023 05:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Sep 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
BJP workers including MP Suresh Kashyap listened to PM Modi's Mann Ki Baat program.
सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में विशेष रूप से रूप से शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के पांवटा साहिब मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, महामंत्रि व बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र, महामंत्री दिनेश चौधरी, सुनील कुमार व बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देवी-देवताओं व प्रकृति को बचाने की भी बात कही।

विज्ञापन


छोटे-छोटे काम को बड़े पटल पर लाते हैं मोदी : बिंदल
वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, महामंत्री त्रिलोक कपूर ,मीडिया प्रभारी करण नंदा, सुदीप महाजन, रमा ठाकुर, राज पाल और मंडल अध्यक्ष सुनील धर विशेष रूप में उपस्थित रहे। बिंदल ने भाजपा के संस्थापक दिन दयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी छोटे-छोटे कार्यों को बड़े पटल पर लाते हैं, वह बहुत बड़ी बात है। इससे पूरा देश प्रोत्साहित होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। जब इच्छाशक्ति दृढ़ हो, इरादा नेक हो, नियत साफ हो और भाव सेवा का हो तो हर काम मुमकिन होता है। ऐसा व्यक्ति ही इतिहास रचता है और लोगों के दिलों में बसता है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed