फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP worker died of cardiac arrest during election campaign

Solan: चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हृदय गति रुकने से मौत

Mon, 08 Jul 2024 06:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jul 2024 06:30 PM IST
सार

रविवार शाम वह अपने साथी कार्यकर्ताओं नंदलाल शर्मा और नारायण दास के साथ बहरोटा गांव में प्रचार के लिए गए थे। अचानक उन्हें चक्कर आया और वह गिर गए।

विज्ञापन
BJP worker died of cardiac arrest during election campaign
हृदय गति रुकने से मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामशहर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चमन लाल शर्मा की प्रचार के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह 65 वर्ष के थे। रविवार शाम वह अपने साथी कार्यकर्ताओं नंदलाल शर्मा और नारायण दास के साथ बहरोटा गांव में प्रचार के लिए गए थे। अचानक उन्हें चक्कर आया और वह गिर गए। उनके साथी उन्हें रामशहर अस्पताल ले गए, लेकिन रविवार छुट्टी के कारण वहां पर आपातकाल सेवा नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्हें नालागढ़ अस्पताल लाए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


चमन शर्मा 2017 में आईजीएमसी शिमला से सेवानिवृत हुए थे। वर्तमान समय में भाजपा से जुड़े थे और नालागढ़ के रामशहर के ग्राम केंद्र प्रमुख के साथ-साथ नालागढ़ मंडल कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। उनके निधन पर नालागढ़ भाजपा के प्रत्याशी केएल ठाकुर, पूर्व विधायक लखविंदर सिंह राणा, अंकित ठाकुर, नालागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष देव ठाकुर, दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, विनोद चंदेल, अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed