फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp won bdc seat in panchayat election bharmour.

बीडीसी चुनाव में कांग्रेस को झटका, भाजपा काबिज

Fri, 11 Dec 2015 09:04 AM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
bjp won bdc seat in panchayat election bharmour.

भरमौर पंचायत समिति (बीडीसी) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वीरवार को यहां कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच हुए मतदान में गरोला-उलांसा वार्ड से निर्वाचित भाजपा समर्थित नीलम कुमारी ने अध्यक्ष और चौभिया-प्रंघाला से निर्वाचित अरुण कुमार ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। सर्वसम्मति न बनने के बाद 15 सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के लिए वोट डाले। नीलम और अरुण कुमार को 9-9 जबकि कांग्रेस समर्थित शीला देवी और कुंज लाल को 6-6 वोट मिले। इससे पहले भरमौर बीडीसी में कांग्रेस समर्थित गोविंद शर्मा अध्यक्ष जबकि जय सिंह उपाध्यक्ष थे।

विज्ञापन


एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ है। सभी सदस्यों के बीच सहमति न बनने के बाद मतदान करवाया गया। उन्होंने बताया कि नीलम और अरुण कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर ने बताया कि बीडीसी की बैठक को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सभी सदस्यों को सुरक्षित बैठक स्थल तक पहुंचा गया।

विज्ञापन

रद्द करना पड़ा था कोरम

bjp won bdc seat in panchayat election bharmour.

उधर, पार्टी समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की ताजपोशी होते ही भाजपा ने भरमौर कार्यालय में जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय से चौरासी परिसर तक विजय रैली भी निकाली।

इन्होंने किया मतदान-
नीलम कुमारी, अरुण कुमार, शीला देवी, सोहन लाल, रीना देवी, अनूप कुमार, सत्या देवी, डुमणू राम, प्रवीना देवी, रोहित कुमार, कुंज लाल, नरेंद्र कुमार, सपना देवी, आरती देवी व रितु देवी ने मतदान में हिस्सा लिया।

बीडीसी अध्यक्ष चुनने के लिए बीते सोमवार को भरमौर जाते वक्त भाजपा समर्थित सदस्यों की गाड़ी को कुछ दबंगों ने रास्ते में ही रोक लिया था। छीनाझपटी के बाद सभी सदस्यों को रास्ते से ही घर लौटना पड़ा था। एसडीएम को कोरम रद्द कर आगामी बैठक दस दिसंबर को तय करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed