फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP will take out district level rosh rallies against the state government from February 25

Himachal BJP: प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा 25 फरवरी से जिला स्तर निकालेगी रोष रैलियां

Fri, 17 Feb 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Feb 2023 08:51 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा के आला पदाधिकारी नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के निवास स्थान पर एकजुट हुए और विशेष बैठक में भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
BJP will take out district level rosh rallies against the state government from February 25
भाजपा की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा के हस्ताक्षर अभियान की पार्टी के आला नेताओं ने शुक्रवार को समीक्षा की। अभियान की प्रगति पर चर्चा के लिए प्रदेश भाजपा के आला पदाधिकारी नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के निवास स्थान पर एकजुट हुए और विशेष बैठक में भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अभियान को पार्टी मंडल स्तर पर चला रही है। इसी कड़ी में 25 फरवरी से जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ रोष रैलियों का आयोजन करने का फैसला भी किया गया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इस अभियान को धरातल पर किस प्रकार से सफल बनाया जाए इसके लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विस्तृत रूप से चर्चा की।

विज्ञापन


साथ ही केंद्रीय बजट के अहम पहलुओं से लोगों को अवगत कराने के लिए भी अभियान चलाने पर सहमति बनी।
हिमाचल प्रदेश में वाइब्रेंट विलेज योजना को लेकर भी इस बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। केंद्र सरकार ने देश के उत्तरी राज्यों से सीमावर्ती जिलों के लिए इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को बनाया है। 5 राज्यों के 19 जिलों के 46 ब्लॉक इस योजना के अंतर्गत चुने गए हैं। इस योजना से हिमाचल प्रदेश को भी काफी फायदा होगा। बैठक में भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव प्यार सिंह कंवर, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कार्यकारिणी के सदस्य रुपा शर्मा और गणेश दत्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed