{"_id":"5c179740bdec225697310a9c","slug":"bjp-will-protest-against-congress-disinformation-on-rafale-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल खरीद पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल खरीद पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदर्शन
Mon, 17 Dec 2018 06:03 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan ashok chauhan
Updated Mon, 17 Dec 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल डील पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा 19 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेगी। जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन में सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पदाधिकारी, जिला, मंडलों और सभी मोर्चों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दी। उन्होंने कहा कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद और निराधार प्रश्न खड़ा कर और इसे
विज्ञापन
दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह किया है। सत्ता की भूख में कांग्रेस देश को भी धोखा देने से भी गुरेज नहीं करती है। राफेल डील पर कांग्रेस की ओर से बोला गया झूठ इसी बात का उदाहरण है।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय की ओर से राफेल मामले में दर्ज की गई सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि इस समझौते पर किसी भी प्रकार का कोई संदेह करने का कोई भी ठोस आधार नहीं है।