{"_id":"5d05e9a08ebc3e2e9c713f97","slug":"bjp-will-launch-membership-campaign-from-sixth-july-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भाजपा इस दिन से शुरू करेगी सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भाजपा इस दिन से शुरू करेगी सदस्यता अभियान
Sun, 16 Jun 2019 12:36 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी के संगठनात्मक चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान शुरू होगा। यह अभियान 6 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद सक्रिय सदस्यता प्रारंभ होगी, जिसे 31 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
इस सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रदेश महामंत्री और एचपीएमसी के चेयरमैन राम सिंह को प्रदेश सदस्यता प्रमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज को सह प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन
सत्ती ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में दो दिवसीय बैठक के बाद यह जानकारी दी है। इस सदस्यता अभियान में 20 प्रतिशत से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
यह सदस्यता अभियान मोबाइल के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क कर चलाया जाएगा। सत्ती ने कहा है कि इस सदस्यता अभियान को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाया जाएगा।
अपेक्षाकृत कमजोर बूथों पर सदस्यता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी वर्ग, जाति, समुदाय को विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत संपर्क कर सदस्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
जल्द बनाए जाएंगे जिला सदस्यता प्रमुख
सत्ती ने बताया कि इस सदस्यता अभियान के लिए जिला और मंडल स्तर पर भी जिला सदस्यता प्रमुख, सह प्रमुख और मंडल सदस्यता प्रमुख और सह प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। जून के अंतिम सप्ताह तक इनकी बैठक भी करवाई जाएगी, जिससे इस अभियान को पूरे प्रदेश में सुचारू रूप से व तय समय सीमा में संपन्न करवाया जा सके।
