फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP will campaign to adopt needy children in every assembly constituency

हर विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों को गोद लेने का अभियान चलाएगी भाजपा

Thu, 12 Sep 2019 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Sep 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
BJP will campaign to adopt needy children in every assembly constituency

भाजपा 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाएगी। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र से 10 से 100 दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों को गोद लेने का अभियान चलाया जाएगा। गोद लेने वाली संस्थाओं और सक्षम लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा। ऐसी संस्थाओं और लोगों को इसके लिए तैयार किया जाएगा। गुरुवार को रामपुर में आयोजित बैठक में कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष और भाजपा के प्रदेश मीडिया यह प्रभारी रवि मेहता ने यह बात कही।

विज्ञापन


रवि मेहता ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान पूरे सप्ताह हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं, जल संरक्षण और पर्यावरण को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर कार्य करेंगे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी है। यह सेवा सप्ताह उन्हें समर्पित किया जा रहा है। भाजपा का प्रयास केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में यह सेवा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अहम है, जिसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाना अत्यावश्यक है। भाजपा सेवा सप्ताह के दौरान जल संरक्षण पर लोगों को जागरूक करेगी। इस सप्ताह के दौरान ऐसे जरूरतमंद बच्चों को चुना जाएगा, जो पढ़ना चाहते हैं, लेकिन गरीबी के कारण पढ़ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बच्चों को भाजपा गोद लेकर उनका पालन-पोषण करेगी। हर विधानसभा क्षेत्र से 10 से 100 बच्चे गोद लिए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सचिव सुषमा मखैक, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता, मंडल रामपुर महामंत्री अनिल चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष यशपाल पालसरा, नगर परिषद रामपुर पार्षद कमल और शरद वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed