फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp victory in himachal

पद्रेश्ा में भाजपा का क्लीन स्वीप

Sat, 17 May 2014 09:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 May 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
bjp victory in himachal

मोदी लहर के बीच हिमाचल में कांग्रेस चारों खाने चित हो गई है। भाजपा ने हिमाचल के इतिहास में पहली दफा लोकसभा की चारों सीटें जीत लीं। विधानसभा उपचुनाव में सुजानपुर सीट को भी भाजपा ने झटक लिया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दोहरा झटका लगा।

विज्ञापन


एक तो उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह मंडी सीट पर चुनाव हार गईं, वहीं उनके अपने शिमला ग्रामीण चुनाव क्षेत्र से भाजपा को लीड चली गई। कई कैबिनेट मंत्री अपने हलके की लीड नहीं बचा पाए। हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि डेढ़ साल की राज्य सरकार को नजरअंदाज करते हुए लोगों ने वोट दिया।
विज्ञापन


कांगड़ा में भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने कांग्रेस के चंद्र कुमार को सबसे ज्यादा वोट से हराया। शांता को 4,56,163 और चंद्र को 2,86,091 मत मिले। शिमला सीट पर भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा को शिकस्त दी। कश्यप को 3,85,973 और ब्राक्टा को 3,01,786 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी सीट पर भाजपा के नए चेहरे रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को अप्रत्याशित रूप से पछाड़ दिया। प्रतिभा को 3,22,968 और राम स्वरूप शर्मा को 3,62,824 वोट मिले। हमीरपुर सीट पर भाजपा से अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के राजेंद्र राणा को हराया।


अनुराग को 4,48,035, राजेंद्र राणा को 3,49,632 वोट मिले। सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा के नरेंद्र ठाकुर उर्फ गुड्डू ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजेंद्र राणा की पत्नी अनिता राणा को 538 मतों से हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed