फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP to start parivartan rath yatra in Himachal by 18th June

हिमाचल: चारों लोस क्षेत्रों में भाजपा निकालेगी परिवर्तन रथयात्रा

Tue, 13 Jun 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 13 Jun 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
BJP to start parivartan rath yatra in Himachal by 18th June

हिमाचल भाजपा 18 जून से प्रदेश के सभी चार लोकसभा क्षेत्रों में परिवर्तन रथयात्रा शुरू करेगी। पार्टी अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने प्रेस वार्ता में कहा कि रथयात्रा के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त होंगे। सह प्रभारी रतन सिंह पाल  होंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र के रथयात्रा के प्रभारी चंद्र मोहन ठाकुर होंगे। 

विज्ञापन


कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी कृपाल परमार, हमीरपुर के प्रभारी रणधीर शर्मा, विधायक होंगे और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह होंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की परिवर्तन रथयात्रा नयनादेवी से शुरू होगी। यह 17 विस क्षेत्रों से होते हुए चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में संपन्न होगी। मंडी संसदीय क्षेत्र की रथयात्रा सेरी मंच से शुरू होगी। 
विज्ञापन


इसका समापन सुंदरनगर में होगा। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में रथयात्रा का शुभारंभ बैजनाथ से होगा। भरमौर में समापन होगा। शिमला संसदीय क्षेत्र की रथयात्रा का शुभारंभ माता भंगयानी देवी मंदिर हरिपुरधार, सिरमौर से शुरू होगी। सभी विस क्षेत्रों से होते हुए यात्रा का समापन माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवर्तन रथयात्रा हर विस क्षेत्र में निर्धारित तिथियों में प्रवेश करेगी। उस विस क्षेत्र में एक बड़ी जनसभा के साथ तीन से पांच स्वागत सभाएं की जाएंगी। परिवर्तन रथयात्रा से केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। केंद्रीय नेता समय-समय पर रथयात्रा के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे। 

पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  सतपाल सत्ती रथयात्रा में शामिल होंगे। सभी सांसद भी मौजूद रहेंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन परिवर्तन रथयात्रा नहीं होगी। 

आडवानी ने भी की रथ यात्रा, उसका क्या हुआ- वीरभद्र
भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस के लिए खतरा नहीं मानते हैं। नगर निगम प्रचार अभियान में उतरे सीएम ने परिवर्तन रथ यात्रा के सवाल पर कहा कि भाजपा की आदत है रथ यात्राएं करने की। उनके राष्ट्रीय नेता लाल कृष्ण आडवानी ने भी रथ यात्रा की थी, उसका क्या हुआ? 


मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा की यात्रा तो सड़कों तक सीमित रहेगी, हम घोड़ों पर यात्रा करेंगे। हालांकि, जब उनसे पूछा कि भाजपा की रथ यात्रा का जवाब कांग्रेस कैसे देगी तो सीएम बोले कि उनकी पार्टी का ऐसी यात्रा निकालने का कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed