फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP to launch 'Virbhadra hatao, Pradesh bachao' campaign in State.

‘वीरभद्र हटाओ, प्रदेश बचाओ’ धरनों की रूपरेखा तय

Fri, 13 Nov 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 13 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP to launch 'Virbhadra hatao, Pradesh bachao' campaign in State.

स्थानीय वन विश्राम गृह में भाजपा प्रदेश महामंत्री और संगठन मंत्रियों की बैठक प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पार्टी की ओर से प्रदेश के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही ‘वीरभद्र हटाओ, प्रदेश बचाओ’ मुहिम के तहत सभी हलकों में प्रदर्शन और धरनों के आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई। पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनाव पर भी गहनता से चर्चा की गई।

विज्ञापन


समीक्षा पर स्पष्ट हुआ कि इस बार प्रदेश में 14 लाख प्राथमिक तथा 30 हजार सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं। अब तक प्रदेश में 73 में से 68 मंडलों और 17 में से 16 संगठनात्मक जिलों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश में पार्टी पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनाव को गंभीरता से लड़ेगी। प्रदेश सरकार पर इस चुनाव से पहले धांधलियां शुरू करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


आरक्षण लागू करने के लिए जिस तरह से प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव डालकर धांधली की गई उसकी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जिला तथा मंडल की समितियों का गठन किया जाएगा। विस्तृत रणनीति तैयार करने के लिए जिलास्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों को 20 नवंबर तक संपन्न करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अलावा मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री रणधीर शर्मा, विपिन परमार, संगठन महामंत्री पवन राणा, शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री संजय सिंह, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री संजीव कटवाल और मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री शिशु सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed