फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP to launch 'Virbhadra hatao, Pradesh bachao' campaign in Himachal.

वीरभद्र हटाओ, प्रदेश बचाओ अभियान चलाएगी भाजपा

Tue, 06 Oct 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
BJP to launch 'Virbhadra hatao, Pradesh bachao' campaign in Himachal.

हिमाचल भाजपा आठ अक्तूबर से प्रदेश में वीरभद्र हटाओ, प्रदेश बचाओ अभियान चलाएगी। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज और प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा ने कहा कि पार्टी अक्तूबर और नवंबर में यह अभियान चलाएगी। आठ से 25 अक्तूबर तक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर धरने-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग पर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा।

विज्ञापन


25 अक्तूबर से 10 नवंबर तक संगठनात्मक जिलों में रैलियां की जाएंगी। 15 नवंबर के बाद शिमला में प्रदेश स्तरीय रैली होगी। इसमें राष्ट्र स्तर के नेता उपस्थित होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में इसका प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में राष्ट्रपति को भी ज्ञापन देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


कहा कि यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है, क्योंकि आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर एफआईआर दर्ज कर उनके निजी आवास और 11 स्थानों पर छापामारी की है। इसके बाद भी उन्होंने नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र नहीं दिया। उल्टा केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं को दोषी ठहराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सच्चाई यह है कि वीरभद्र सिंह पर चल रहे सभी मामले केंद्र में भाजपा सरकार बनने से पहले के हैं। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप तब लगे थे, जब वे केंद्र में इस्पात मंत्री थे। मामला चाहे अपनी तीन साल की आयकर रिटर्न को संशोधित कर अपने सेब बगीचों से 15 गुना ज्यादा आय बताने का हो, चाहे वकामुल्ला चंद्रशेखर से संबंधित सभी मामले केंद्र की एनडीए सरकार बनने से पहले के हैं।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर दिल्ली उच्च न्यायालय में मुकदमा भी यूपीए सरकार के समय से चला है। उसी सरकार के दौरान अदालत ने सीबीआई को जांच के लिए कह दिया था। तब से सीबीआई जांच कर रही है। कहा कि अगर मोदी सरकार ने बदले की भावना से काम करना होता तो यह कार्रवाई 16 दिन में हो जाती। कहा कि मुख्यमंत्री समेत कांग्रेसी नेता कोर्ट के निर्णय को लेकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जिसकी भाजपा निंदा करती है।

सीएम ने नहीं उठाया पर्यटन उद्योग का मुद्दा-
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ दिल्ली में निवेशकों के साथ हुई मुलाकात को चंबा-कांगड़ा भाजपा लोक सभा सांसद शांता कुमार ने निराशाजनक बताया है। शांता ने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ा उद्योग पर्यटन है, लेकिन, इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।

उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इस बात की बधाई दी कि उन्होंने देश भर के 1400 निवेशकों के साथ सम्मेलन किया और निवेशकों ने प्रदेश में उद्योग लगाने के प्रयास किए लेकिन उनके सारे प्रयत्नों में एक बहुत बड़ी कमी नजर आई कि सम्मेलन में पर्यटन पर कोई बात नहीं हुई।


विश्व भर में सबसे तेजी के साथ केवल पर्यटन उद्योग बढ़ रहा है। इस उद्योग में सरकार को कोई धन निवेश करने की जरूरत नहीं है। यह उद्योग सबसे ज्यादा रोजगार देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed