{"_id":"21ba02a691add15d9781c66a3918ecd2","slug":"bjp-targets-virbhadra-govt-on-the-matter-of-singhi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघी का केस वापस लेने पर भाजपा भड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघी का केस वापस लेने पर भाजपा भड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 Jun 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। सत्ती ने कहा कि पूर्व मंत्री सिंघी राम पर से भ्रष्टाचार के मामलों को वापस लेना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
विज्ञापन
इसी तरह कांग्रेस सरकार ने कई पूर्व भ्रष्ट अधिकारियों पर चल रहे केसों को भी वापस लिया है। यह भाजपा के कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के आरोपों को पुख्ता करता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार केंद्र की पूर्व यूपीए सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है।
विज्ञापन
भ्रष्ट कारनामों और भ्रष्टों को संरक्षण देने में वर्तमान कांग्रेस सरकार अपनी ही वर्ष 2003-2007 की पूर्व सरकार के रिकॉर्डों को तोड़ने में लगी हुई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अपने भ्रष्ट कारनामों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए कांग्रेस सरकार अपने राजनैतिक विरोधियों पर झूठे केस बना रही है। जो असली गुनहगार हैं, उन्हें बचा रही है।
विज्ञापन
सत्ती ने शिमला के आईएसबीटी बस अड्डे को वर्ष 2021 तक बीओटी पर देने के फैसले को पलटकर समय अवधि बढ़ाए जाने की चर्चाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह से समय अवधि को बढ़ाया जाना गंभीर शंकाओं को जन्म दे रहा है और इससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है।