फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP state president Rajeev Bindal could not convince angry Virendra Kanwar

Una News: मनाने गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नहीं माने वीरेंद्र कंवर

Fri, 29 Mar 2024 07:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Rajeev Bindal could not convince angry Virendra Kanwar
पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला

कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर से देवेंद्र भुट्टो को टिकट दिए जाने के बाद नाराज चल रहे चार बार के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर लगातार पार्टी के आयोजनों से दूरी बनाए हुए हैं। चुनाव के मद्देनजर जहां भाजपा में रणनीतियों को लेकर लगातार बैठकें व अन्य कार्यक्रम हो रहे हैं। वहीं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कंवर को मनाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल शुक्रवार सुबह उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चायपान किया और वीरेंद्र कंवर की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद शुक्रवार दोपहर को हुई भाजपा प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति बैठक में वीरेंद्र कंवर नहीं दिखे। हालांकि इससे जुड़े सवाल पर बिंदल ने कहा कि वीरेंद्र कंवर पुराने एवं वरिष्ठ साथी हैं। उनके साथ बातचीत हुई है जिसके बाद उन्हें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुराग ठाकुर से पुराने सहयोगी होने के कारण वीरेंद्र कंवर संसदीय क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।

विज्ञापन


ध्यान रहे कि देवेंद्र भुट्टो को टिकट मिलने के बाद जब वह वापस ऊना लौटे तो उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मैहतपुर में स्वागत किया। लेकिन वहां वीरेंद्र कंवर नहीं आए। इसके बाद समूर कलां में भुट्टो ने जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी थे। लेकिन वहां कंवर नहीं पहुंचे। इसके बाद बीते गुरुवार को कुटलैहड़ भाजपा मंडल की बैठक हुई। वीरेंद्र कंवर और मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा वहां नहीं आए। वहां भुट्टो ने कहा कि कंवर उनके घर के सदस्य हैं। उनके साथ बैठकर बात की जाएगी। इसके बाद शुक्रवार को भी भाजपा की अहम बैठक में कंवर नदारद रहे। बता दें कि वीरेंद्र कंवर ने पार्टी हाईकमान से टिकट वितरण को लेकर दोबारा विचार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed