{"_id":"573b1eaa4f1c1b275dac6ed6","slug":"bjp-spokesman-rajeev-bindal-reaction-on-dsp-transfer-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस भाई-भतीजावाद की सरकार, काम करने वाले अफसर हो रहे लाइन हाजिर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस भाई-भतीजावाद की सरकार, काम करने वाले अफसर हो रहे लाइन हाजिर'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिंदल ने पुलिस अफसर के तबादले पर सरकार को निशाने पर लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार भाई भतीजावाद की सरकार बनकर रह गई है। गगरेट के विधायक के साथ पुलिस अधिकारी की कहा सुनी होने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
मनाली के विधायक ने जब गरीब जनता पर किए जा रहे अन्याय को रोकना चाहा तो उन पर एफआईआर दर्ज कर दी। कहा कि गगरेट के विधायक कांग्रेस पार्टी से हैं। वह अवैध रूप से मिट्टी तेल रखने वालों को संरक्षण दे रहे थे। दूसरे, मनाली के विधायक भाजपा से संबंधित हैं।
विज्ञापन
पुलिस मनाली में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी तो उसी वक्त वहां स्थानीय विधायक पहुंचे। उन्होंने जब इस मामले में हस्तक्षेप किया तो पुलिस ने उन पर एफआईआर दर्ज कर दी।
विज्ञापन
बिंदल ने सरकार को चेतावनी दी है कि प्रेम कुमार धूमल और अन्य भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दायर करने का सिलसिला बंद करे। अगर ऐसा नहीं किया तो भाजपा उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी।