फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP's double character came to light in Himachal Pradesh: Rathore

अंतर्कलह से हिमाचल में भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आया: राठौर

Sat, 14 Sep 2019 05:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/जोल (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/जोल (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Sep 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
BJP's double character came to light in Himachal Pradesh: Rathore

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश भाजपा के अंदर चल रही अंतर्कलह पर कहा कि प्रदेश में भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। आजकल पत्र बम को लेकर प्रदेश भाजपा में जो अंदरूनी लड़ाई चल रही है, वह अब सार्वजनिक हो गई है।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व मंत्री के पत्र बम से साफ है कि सरकार में भ्रष्टाचार चल रहा है। पूर्व मंत्री से पुलिस पूछताछ कई संदेह पैदा करती है। पत्र में लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सच सामने लाना होगा।
विज्ञापन


ये आरोप मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्रियों पर लगाए गए हैं, इसलिए इनकी जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से करवाई जाए। ये आरोप किसने लगाए हैं, किसने आगे भेजें यह महत्वपूर्ण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में होने जा रहे दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। चुनाव की तिथियां घोषित होते ही पार्टी पूरी तरह से चुनाव मैदान में उतरेगी।

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश में इस समय भाजपा में तीन गुट वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश के विकास और वित्तीय संसाधनों को जुटाने की ओर इनका कोई ध्यान नहीं है।

हाल ही में केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री के शिमला दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंत्रियों और समर्थकों की उनसे दूरी भी इसी गुटबाजी का एक हिस्सा थी। राठौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी धर्मशाला उपचुनाव सीट पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं।

पिछले दिनों उनके समर्थकों के दिए बयान में उनकी उम्मीदवारी की मांग भी अपने आप में बहुत कुछ कहती है। हमीरपुर और कांगड़ा के भाजपा नेता जयराम की जगह धूमल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखना चाहते हैं।

उधर, शांता कुमार के समर्थक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं। भाजपा के इन नेताओं की आपसी लड़ाई अब चर्म सीमा पर पहुंचती जा रही है।

जजिया है नया मोटर व्हीकल एक्ट : कुलदीप

नए मोटर व्हीकल एक्ट की तुलना जजिया से करते हुए पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि सरकार को नए मोटर व्हीकल एक्ट को जनहित में लागू नहीं करना चाहिए। देश में कई भाजपा शासित प्रदेशों ने इसे लागू नहीं किया।

जो कर रहे हैं, वे इसमें काफी संशोधन के बाद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए उपयुक्त नहीं है। एक्ट को गैर जरूरी बताते हुए कुलदीप कुमार ने कहा कि यहां की जनता गरीब है।

पहाड़ी सड़कों पर हादसों के दौरान लोग सीट बेल्ट के चलते गाड़ी के अंदर ही फंसे रह जाते हैं, जिससे काफी जानी नुकसान होता है। कहा कि सरकार को पता है कि जनता इसके लागू करने से भड़क जाएगी।

यहां तक पासा भी पलट सकता है, इसलिए इसे उपचुनाव के बाद लागू किया जा रहा है। इस अवसर पर चिंतपूर्णी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलवान सिंह, अश्वनी शर्मा, डॉ. रविंद्र और अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed