फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP's decision on rebels: Will never return to the party after being expelled

बागियों पर भाजपा का फैसला: निष्कासित होने के बाद कभी नहीं होगी पार्टी में वापसी

Fri, 15 Oct 2021 04:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Oct 2021 04:41 PM IST
सार

हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी के विरोध या विरोधी को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मदद करने वालों को पार्टी बाहर का रास्ता दिखाएगी। यह भी एलान किया है कि पार्टी से जिस भी कार्यकर्ता का निष्कासन होगा, उसे दोबारा पार्टी में एंट्री नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
BJP's decision on rebels: Will never return to the party after being expelled
पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर पार्टी विरोधी काम कर रहे लोगों से पार पाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी के विरोध या विरोधी को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मदद करने वालों को पार्टी बाहर का रास्ता दिखाएगी। यह भी एलान किया है कि पार्टी से जिस भी कार्यकर्ता का निष्कासन होगा, उसे दोबारा पार्टी में एंट्री नहीं मिलेगी। जुब्बल-कोटखाई में पार्टी के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ रहे पूर्व आईटी समन्वयक चेतन बरागटा के चुनाव बाद पार्टी में वापसी के सवाल पर प्रभारी ने यह साफ कर दिया है।

विज्ञापन


खन्ना ने कहा कि पूर्व में भले ही पार्टी विरोधी काम करने वालों को किन्हीं कारणों वापस ले लिया गया, लेकिन अब राष्ट्रीय स्तर पर यह फैसला हुआ है कि जो भी पार्टी का विरोधी काम करेगा, उसे पार्टी में दोबारा जगह नहीं मिलेगी। दरअसल, फतेहपुर के पार्टी प्रत्याशी बलदेव ठाकुर का उदाहरण देकर जुब्बल-कोटखाई में यह कहा जा रहा था कि भले ही अभी बागी चेतन बरागटा को पार्टी से बाहर कर दिया गया है, लेकिन चुनाव के बाद उनकी पार्टी में वापसी हो जाएगी। कार्यकर्ताओं को यह लग रहा था कि अगर अभी चेतन के खिलाफ जाकर काम किया और वह बाद में वापस आए तो पार्टी के भीतर उनकी स्थिति कमजोर हो जाएगी। इस वजह से पार्टी को स्थानीय स्तर पर जुब्बल-कोटखाई में चुनाव प्रचार को गति देने में मुश्किल आ रही थी। 
विज्ञापन


चेतन के लिए बोले, खुद में दम है तो भाजपा के प्लेटफार्म और नाम का इस्तेमाल करना बंद करें
पार्टी पर धोखा देने के आरोप लगाने वाले चेतन बरागटा पर खन्ना ने जबरदस्त हमला बोला। कहा कि अगर वह इतने ही बड़े नेता हैं तो पार्टी के संसाधनों और नाम का इस्तेमाल करना बंद कर सीधे चुनाव मैदान में आएं। कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रत्याशी नीलम सरैइक के साथ है और उन्हें जिताने के लिए काम कर रहा है। बता दें, जुब्बल-कोटखाई में अभी भी पार्टी के कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से चेतन बरागटा का प्रचार किया जा रहा है। यह सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पार्टी के हैं, लेकिन पार्टी के पदाधिकारी ही बागी बनकर उनका पार्टी के खिलाफ उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारगिल युद्ध पर भाजपा का सियासी सीजफायर नहीं 
कारगिल युद्ध लड़ने वाले सेना के जवानों से भले ही मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने माफी मांग ली हो, लेकिन भाजपा अभी भी इस मुद्दे पर सियासी सीजफायर के मूड में नहीं है। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शुक्रवार को रिज स्थित होटल आशियाना में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस के नेताओं को फौजियों का फोबिया हो गया है। उनके सपने में भी फौजी आते हैं। कहा कि कारगिल युद्ध में हिमाचल के 52 लोग शहीद हुए थे। प्रतिभा सिंह ने माफी तो मांगी है, पर इससे काम नहीं चलेगा और उन्हें और माफी मांगनी पड़ेगी। कहा कि कांग्रेस को ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर की टोपी और मेडल से परेशानी हो रही है। उनके शौर्य पर प्रश्न उठाना दर्शाता है कि कांग्रेस को फौजियों का फोबिया हो चुका है। कहा कि हमें गर्व है कि हमारे अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी एक फौजी हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि भाजपा को सभी बीस विधानसभा क्षेत्रों में लीड मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed