{"_id":"60e29fc73cb160403534b736","slug":"bjp-rashtriya-adhyaksh-jagat-jagat-prakash-nadda-meet-former-cm-virbhadra-singh-in-igmc-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला पहुंचे जेपी नड्डा, आईजीएमसी में वीरभद्र का कुशलक्षेम जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला पहुंचे जेपी नड्डा, आईजीएमसी में वीरभद्र का कुशलक्षेम जाना
Mon, 05 Jul 2021 04:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 05 Jul 2021 04:30 PM IST
सार
मीडिया से बातचीत में नड्डा ने कहा कि वह हिमाचल के दो दिन के प्रवास पर हैं। कुल्लू में संगठन की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
आईजीएमसी पहुंचे जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हाल जानने के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचे। वह कार्डियोलॉजी विभाग में आए। यहां वीरभद्र सिंह के परिवार के सदस्यों से मिलकर पूर्व सीएम का हालचाल पूछा। डॉक्टरों से भी उनके उपचार से संबंधित जानकारी हासिल की। नड्डा सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे आईजीएमसी पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में नड्डा ने कहा कि वह हिमाचल के दो दिन के प्रवास पर हैं। कुल्लू में संगठन की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। जब वह हिमाचल आए थे तो उन्हें पूर्व सीएम के आईजीएमसी में दाखिल होने की सूचना मिली थी। वीरभद्र सिंह के परिवार के सदस्यों से बात की है। उपचार में डॉक्टर जुटे हैं। नड्डा ने ईश्वर से वीरभद्र सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
विज्ञापन
संक्रमण फैलने का खतरा न हो, इसलिए पूर्व सीएम से नहीं मिले नड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आइजीएमसी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत है। डॉक्टरों ने उनकी दवाइयां भी बदल दी हैं। सांस लेने में भी दिक्कत है। लिहाजा, आईसीयू में संक्रमण फैलने का खतरा न हो, इसके चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उनसे मिलने अंदर नहीं जा सके। उन्होंने बाहर के कमरे से ही डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सूत्र बताते हैं कि वह पिछले कुछ दिन से पूर्व सीएम आंखें भी नहीं खोल पा रहे थे, लेकिन सोमवार शाम को जब डॉक्टर ने दोबारा जांच की तो वह आंख खोले नजर आए। उनकी हालत में भी सुधार आया है।
विज्ञापन