फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP Rally Sujanpur: CM Jairam said government will repeat with everyone's cooperation

BJP Rally Sujanpur: सीएम जयराम बोले- धूमल हमारे बीच, सबके सहयोग से रिपीट होगी सरकार

Fri, 09 Sep 2022 05:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Sep 2022 05:23 PM IST
सार

सीएम मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल कार्यक्रम में हमारे बीच बैठे हैं। खुशी की बात है कि वरिष्ठ नेताओं का साथ मिल रहा है। सबके सहयोग से भाजपा मिशन रिपीट का लक्ष्य हासिल करेगी। 

विज्ञापन
BJP Rally Sujanpur: CM Jairam said  government will repeat with everyone's cooperation
पूर्व सीएम पीके धूमल, सीएम जयराम व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जादुई करिश्मे की याद आने लगी है। शुक्रवार को सुजानपुर में जनसभा के दौरान सीएम मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल कार्यक्रम में हमारे बीच बैठे हैं। खुशी की बात है कि वरिष्ठ नेताओं का साथ मिल रहा है। सबके सहयोग से भाजपा मिशन रिपीट का लक्ष्य हासिल करेगी। सबके सहयोग और समर्पण से कठिन काम भी आसान बनाएंगे। कहा कि सरकार के बस कराये में महिलाओं को 50 फीसदी छूट, 125 यूनिट बिजली फ्री, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे जन हितैषी निर्णय कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहे हैं। अब यही नेता जनता को लुभाने के लिए दस गारंटी दे रहे हैं। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अपने राज्य की जनता को कुछ नहीं दे पाए, वे हिमाचल को क्या देंगे। कहा कि कांग्रेस के पास बचा क्या है। पूरे देश में दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है। अगर वहां आज चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस का देश से पूरी तरह सफाया हो जाएगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े दावों के बहकावे में प्रदेश की जनता नहीं आएगी। कहा कि इन्वेस्टर्स मीट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खुद हिमाचल का एंबेसडर बनकर देशभर के उद्योगपतियों से हिमाचल में निवेश की अपील की थी। आज प्रदेश को 50 हजार करोड़ का बल्क ड्रग फार्मा पार्क मिला है। इससे 20,000 लोगों को प्रत्यक्ष, जबकि 10,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed