{"_id":"58fd7c424f1c1be80f8b4ab3","slug":"bjp-president-amit-shah-two-day-visit-to-palampur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर यहां आएंगे अमित शाह, तैयारियां शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर यहां आएंगे अमित शाह, तैयारियां शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा पालमपुर में रूपरेखा तैयार करेगी। चुनाव कैसे जीता जाए, इसे लेकर भाजपा अगली रणनीति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने तैयार करेगी। शाह तीन मई को पालमपुर आएंगे। वह तीन और चार मई को यहीं रहेंगे। उनका पालमपुर का दौरा फाइनल हो गया है।
विज्ञापन
अमित शाह के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी आएंगे। तीन और चार मई को अमित शाह भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बुड्डामल कैशल (मैंझा रोड) पर बैठकें लेंगे। पहले दिन शाह भाजपा के वरिष्ठ ओहदेदारों, विधायकों और अन्य नेताओं से बैठक करेंगे जबकि चार मई को वह बुद्धिजीवी गोष्ठी में वार्तालाप करेंगे।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि शाह के पालमपुर दौरे को लेकर शांता के घर भाजपा नेताओं की शनिवार रात यामिनी में बैठक हुई है। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन और चार मई को पालमपुर आएंगे।
विज्ञापन