फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP plan strategy for MC and panchayat election

वीरभद्र सरकार को घेरने की बिछी बिसात

Sat, 26 Jul 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 26 Jul 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP plan strategy for MC and panchayat election

कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में चारों खाने चित्त करने के बाद अब भाजपा वीरभद्र सरकार को नगर निकाय और पंचायत चुनावों में मुंह के बल गिराने का खाका खींच रही है। शुक्रवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सरकार के खिलाफ मोरचाबंदी की बिसात बिछाई गई।

विज्ञापन


दो दिनों तक सोलन में होने वाली बैठकों में चर्चा के लिए दो प्रस्ताव पारित किए गए हैं। पहले प्रस्ताव में भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हो रहे मुकद्दमों को झूठा करार देकर कांग्रेस को घेरने की तैयारी हुई। तो वहीं कमजोर आर्थिक नीतियों पर चोट करने का प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता सतपाल सिंह सत्ती ने की। प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवीर पुंज व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विशेषरूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस संगठन-सरकार एक दूसरे के दुश्मन
बैठक में कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर खूब निशाने साधे गए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार को प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। सरकार सत्ता में रहने का अधिकार खो चुकी है। हार के सकते में आकर कांग्रेस का संगठन व कांग्रेस की सरकार एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं।

भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत

सोलन। भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप व विस्तारित कोर ग्रुप की बैठक में संगठन में बड़े फेरबदल के संकेत दिए गए हैं। पंचायत और नगर निकायों के चुनावों को लेकर नई जिम्मेदारियों को सौंपने पर भी चर्चा हुई। 2017 के मिशन 50 प्लस और प्रत्येक मतदाता सूचियों के लिए पन्ना प्रमुख चुनने पर चर्चा हुई। वहीं, प्रदेश में चारों लोकसभा सीट जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ टीम के प्रयासों की सराहना की गई।

पुंज अंत में पहुंचे, दिग्गज गायब

कोर ग्रुप की बैठक में बड़े दिग्गजों समेत सांसद गायब दिखे। जबकि भाजपा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवीर पुंज अंत में पहुंचे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व सीएम के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, महासचिव व नाहन के विधायक डा राजीव बिंदल, महासचिव कोट कहलूर के विधायक रणधीर शर्मा, सराज के विधायक जयराम, बंजार के विधायक खीमी राम, शिमला शहरी के विधायक सुरेश भारद्वाज और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल मौजूद रहे।


शनिवार को यह पहुंचेंगे!
कार्यसमिति की 26 को होने वाली बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल, राष्ट्रीय महामंत्री जगत प्रकाश नडडा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व चिंतक इंद्रेश व भाजपा के उपाध्यक्ष महेश शर्मा पहुंचेंगे। कार्यसमिति की बैठक का समापन 27 जुलाई को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed