फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp parliamentary board will decide cm face for himachal pradesh

हिमाचल: सीएम के लिए गरमाई सियासत, पर्यवेक्षकों के सामने धूमल-जयराम समर्थकों ने लगाए नारे

Sat, 23 Dec 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Dec 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
bjp parliamentary board will decide cm face for himachal pradesh

भाजपा कार्यकर्ताओं में नए मुख्यमंत्री का नाम जानने को लेकर उत्साह दूसरे दिन कई नामों के उछलने से बेहद तनाव भरा हो गया। होटल पीटरहॉफ शिमला के बाहर सुबह से कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। बीते दिन के मुकाबले समर्थकों की संख्या बढ़ गई। चर्चा रही कि धूमल और जयराम खेमे ने अपने-अपने समर्थकों को वीरवार रात को ही शिमला बुला लिया था।

विज्ञापन


दोनों ओर के समर्थकों में इस बात की प्रतिस्पर्धा दिखी कि दूसरे की नारेबाजी को दबाया जाए। नाभा स्थित संघ कार्यालय में बैठक कर पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर जैसे ही पीटरहॉफ पहुंचे तो माहौल तनाव से भर गया। समर्थकों ने अपने नेताओं की गैर मौजूदगी में पर्यवेक्षकों का होटल के अंदर प्रवेश करना दूभर कर दिया।
विज्ञापन


बाहर तनाव से भरे माहौल के बीच पर्यवेक्षक अंदर सांसदों के साथ एक-एक कर चर्चा करते रहे। सांसद शांता कुमार के डांटने का भी नारेबाजी में लगे समर्थकों पर कोई असर नहीं पड़ा। प्रदेश संगठन का कोई पदाधिकारी समर्थकों की हुल्लड़बाजी रोकने को आगे नहीं आया। पर्यवेक्षकों के दिल्ली रवाना होने के काफी देर बाद भी होटल के बाहर दोनों ओर से यही माहौल दिखा। लगभग एक घंटे बाद समर्थक वहां से छिटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर विधायक भिड़ाते रहे गणित

bjp parliamentary board will decide cm face for himachal pradesh

सांसदों के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक के चलते कई विधायक होटल के अंदर डेरा डाले बैठे रहे। हर विधायक अपने समीकरणों को टटोल रहा था। सांसद शांता कुमार के पहुंचते ही धर्मशाला से विधायक किशन कपूर और सुलह के विधायक विपिन परमार उनके स्वागत में दिखे।

मंडी-कुल्लू के विधायकों ने अलग से अपना कैंप बनाया था। बीच-बीच में होटल से बाहर निकलकर विधायक कार्यकर्ताओं में जोश भरते भी दिखे। हालांकि, मुख्यमंत्री की दौड़ में बताए जा रहे वरिष्ठ विधायकों जयराम, सुरेश भारद्वाज और राजीव बिंदल होटल परिसर से कहीं बाहर थे। उनके समर्थक लगातार उन्हें अपडेट जरूर करते सुनवाई दे रहे थे।

धूमल का बड़ा कैंप देख सब हैरान

bjp parliamentary board will decide cm face for himachal pradesh

होटल के बाहर और अंदर धूमल का कैंप शुक्रवार को हावी दिखा। धूमल समर्थकों का कहना था कि उनके साथ 24 विधायक हैं। उन्हें सीएम बनाने के पक्ष में विधायकों के समर्थक भी उनके क्षेत्रों से आए हैं। सर्वाधिकर चर्चा इसी बात की रही कि आखिर रातोंरात इतना जमावड़ा कैसे जुटाया गया।

दूसरी तरफ, मंडी-कुल्लू के विधायकों के समर्थक भी बड़ी तादात में पहुंचे। पर्यवेक्षकों के जाने के बाद जयराम समर्थकों ने पीटरहॉफ के लॉन पर पारंपरिक नाटी डाली और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान धूमल समर्थक उन्हें दूर खड़े ताकते रहे। एक पार्टी के कार्यकर्ताओं के दो धड़ों में बंटने की भी खूब चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed