फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP National President JP Nadda will visit Himachal on December 15, will participate in Bharat Sankalp Yatra

Bilaspur News: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर में अभिनंदन, सुंदरनगर में करेंगे कार्यालय का उद्घाटन

Thu, 14 Dec 2023 06:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 06:10 PM IST
सार

अभिनंदन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा प्रभारी अश्विनी राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से भाग लेंगे

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda will visit Himachal on December 15, will participate in Bharat Sankalp Yatra
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा को तीन राज्यों में मिली भारी जीत के बाद 16 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिलासपुर में अभिनंदन होगा। भाजपा ने उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। अभिनंदन समारोह डियारा सेक्टर स्थित नगर परिषद मैदान में होगा। अभिनंदन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा प्रभारी अश्विनी राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से भाग लेंगे। बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक एवं प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक रणधीर शर्मा ने कहा कि 16 दिसंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डियारा सेक्टर स्थित नगर परिषद मैदान मैदान में सुबह 10:00 बजे पहुंचेंगे। यहां पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। उनके सहयोग से केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रदेश को 633.73 करोड़ रुपये की एक और किस्त जारी की है। उन्होंने इसके लिए जिला भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि जेपी नड्डा लगातार प्रयास कर रहे हैं कि हिमाचल को और आर्थिक सहायता मिले। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी गुजारिश की है कि इस राहत राशि को प्रभावित लोगों तक पहुंचाने के लिए पारदर्शी तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपुर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव होगा। 16 दिसंबर को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक बिलासपुर में नड्डा का अभिनंदन कार्यक्रम होगा। उसके बाद वह सड़क मार्ग से सुंदरनगर जाएंगे। नड्डा 12:30 बजे सुंदरनगर पहुंचेंगे। वहां दोपहर 12:30 से 1:00 बजे तक अभिनंदन कार्यक्रम एवं रोड़ शो में भाग लेंगे। दोपहर 1:15 बजे सुंदरनगर के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


दोपहर 1:30 बजे कार्यालय का अवलोकन करेंगे। दोपहर 1:45 से 3:00 बजे तक अभिनंदन एवं संबोधन होगा। उसके बाद सुंदरनगर से मंडी सड़क मार्ग से जाएंगे। वहां शाम 4:00 से 5:30 बजे तक विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी से रथ यात्रा के माध्यम से जुड़ेंगे। शाम 5:30 बजे कुल्लू के लिए रवाना होंगे और उनका रात्रि ठहराव कुल्लू में रहेगा। नड्डा कुल्लू 7:15 बजे पहुचेंगे। 17 दिसंबर को जेपी नड्डा कुल्लू से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से जाएंगे। इस अवसर पर सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, विधायक जेआर कटवाल पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर व भाजपा नेता रूप लाल ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा के दौरे को लेकर उत्साह
शिमला। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल दौरे पर आएंगे। 15 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपुर बिलासपुर पहुंच जाएंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव रहेगा। 16 दिसंबर को बिलासपुर में अभिनंदन कार्यक्रम होगा। फिर वह सुंदरनगर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। नड्डा के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed