फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bjp national president jp nadda gave edification on groupism to workers in dharamshala meeting

गुटबाजी पर नड्डा की कार्यकर्ताओं को नसीहत, जगन्नाथ का रथ न मानें पार्टी को, लगाएं ताकत

Fri, 19 Feb 2021 11:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Feb 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
bjp national president jp nadda gave edification on groupism to workers  in dharamshala meeting
सीएम जयराम और जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गुरुवार को धर्मशाला में नेताओं को अपरोक्ष रूप से गुटबाजी पर विराम लगाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के 18 करोड़ कार्यकर्ता हैं। कोई भी राजनीतिक दल भाजपा के मुकाबले में नहीं है। हमारी ताकत एकता है। सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि ताकत से कई बार हम कमजोर भी होने लगते हैं। जिस तरह से भगवान जगन्नाथ के रथ को सब हाथ लगाते हैं। रथ चलता रहता है। यह पता नहीं चलता कि किसने कितनी ताकत लगाई है। पार्टी को जगन्नाथ का रथ मानकर न खींचें, बल्कि हमें यह देखना होगा कि हम अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं या नहीं। ताकत लगा रहे हैं तो हमें उसका मूल्यांकन भी करना होगा।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि कई लोग कहते हैं कि वे आगे नहीं बढ़ पाए। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी को जोड़ा ही न हो, अकेले ही चलते रहे हों। हमें अपनी योग्यता, परिपक्वता और स्वीकार्यता पर ध्यान देना होगा। हमारी उपयोगिता क्या है, ये देखना होगा। दुर्गा और लक्ष्मी वहीं टिकती हैं, जहां इनका सम्मान होता है। यह पहले भी कहते रहे हैं कि मतदाताओं के लिए गंभीर रहें, उनका सम्मान करें। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के अलावा देश में पीडीपी सहित सभी राजनीतिक पार्टियां एक परिवार की पार्टियां बनकर रह गई हैं। इन राजनीतिक दलों के संसदीय बोर्डों में चाचा, ताया और सिर्फ परिवार के ही लोग होते हैं।
विज्ञापन


इसी वजह से कांग्रेस का आज इतना बुरा हाल है, जबकि भाजपा में पार्टी ही परिवार होता है। नड्डा ने कहा कि भाजपा का विचार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है। हमें कभी भी अहम में नहीं आना चाहिए, लेकिन अति विश्वास में सुस्त भी नहीं होना चाहिए। ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ भाजपा का आर्थिक मॉडल है। यही वजह है कि लोग भाजपा को पसंद करते हैं। हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल ने भी आर्थिक मॉडल बनाकर ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के विधायक और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से कहा, आत्मनिर्भर भारत अभियान में काम करने की जरूरत 

संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी संदेश दिया। नड्डा ने मुख्यमंत्री को कहा कि प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत अभियान पर और तेजी से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किन्नौरी टोपी, कुल्लू की शॉल और चंबा का रुमाल विदेश तक पहुंचाया। हिमाचल को भी इस पर काम करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई देशों के राजदूतों की जो बैठक होगी, उसमें वह खुद हिमाचली उत्पादों को प्रमोट करेंगे। 

बंगाल में जाने वाली है बुआ-भतीजे की सरकार
नादौन (हमीरपुर)। अपने घर बिलासपुर जाते समय जेपी नड्डा ने नादौन विश्राम गृह में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बंगाल में पीशी और भाईपो यानी बुआ-भतीजे की सरकार जाने वाली है। भाजपा यहां 200 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पांच राज्यों में भाजपा की सरकारें बनने जा रही हैं। पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ चुकी है। केरल में भाजपा की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बंगाल में हुए हमले को लेकर नड्डा ने कहा कि ममता दीदी और उनके नेता जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह बंगाल की संस्कृति नहीं है। इसी कारण लोगों ने वहां भाजपा के पक्ष में अपना मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed