{"_id":"6565e67b89139275d201c476","slug":"bjp-national-president-jp-nadda-attends-aunt-s-condolence-meeting-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बुआ की शोक सभा में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बुआ की शोक सभा में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Tue, 28 Nov 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Nov 2023 06:45 PM IST
सार
जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को अपनी बुआ के निधन पर रखी शोक सभा में शामिल हुए। कल्लू के शास्त्री नगर में उनके घर में हुई शोक सभा में नड्डा अपनी पत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा और परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बुआ की शोक सभा में शामिल हुए नड्डा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को अपनी बुआ के निधन पर रखी शोक सभा में शामिल हुए। कल्लू के शास्त्री नगर में उनके घर में हुई शोक सभा में नड्डा अपनी पत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा और परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। इस शोक सभा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय तथा राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडे भी मौजूद रहे। नड्डा ने बताया कि स्व. गंगा देवी अपने जीवन के दौरान भी सामाजिक कार्यों में भाग लेती थीं।
विज्ञापन
वह समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए भी लगातार कार्य करती रहीं। उनकी शिक्षाओं को आज भी उनका पूरा परिवार याद करता है। बता दें कि 105 साल की स्वर्गीय गंगा देवी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की बुआ थीं और पिछले सप्ताह शास्त्री नगर स्थित निवास में उनका निधन हुआ था। उनका दाह संस्कार बिलासपुर में किया गया था। इसमें पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी तथा भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन