{"_id":"01a364b530e65be2c1b765325968e78b","slug":"bjp-national-president-amit-shah-may-come-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल आ रहे हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल आ रहे हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष!
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 24 Jul 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल आ सकते हैं। पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने उन्हें निमंत्रण भेजा है। सोलन की बद्दी सीट पर उपचुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। जहां पिछले सप्ताह दो दिन तक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित आधा दर्जन मंत्री दौरे पर रहे, अब भाजपा ने 26 और 27 जुलाई को सोलन के पाइनग्रोव होटल में बैठक होनी है।
विज्ञापन
बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को निमंत्रण भेजा है। पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संभावित प्रवास और सुरक्षा के दृष्टिगत बैठक का स्थान होटल पाइनग्रोव रखा है।
विज्ञापन
बैठक में वैचारिक विषयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार और महेश चंद्र विशेष रूप से आ रहे हैं।
भाजपा ‘कमल सखी मंच’ की ओर से दिल्ली में नवनिर्वाचित सांसदों तथा महिला मंत्रियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल के नवनिर्वाचित सांसदों और उनकी पत्नियों ने भाग लिया।