फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP national executive meeting: State President Suresh Kashyap gave a presentation on the preparations for the Himachal Assembly elections in Hyderabad

BJP meeting: प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हैदराबाद में हिमाचल विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर प्रस्तुति दी

Sun, 03 Jul 2022 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Jul 2022 07:12 PM IST
सार

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी एक प्रस्तुति दी। इसमें हिमाचल के विकास और कल्याण के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। 

विज्ञापन
BJP national executive meeting: State President Suresh Kashyap gave a presentation on the preparations for the Himachal Assembly elections in Hyderabad
पीएम मोदी के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को राज्य में संगठन के कामकाज और भाजपा की हिमाचल इकाई की ओर से हासिल किए गए लक्ष्यों से अवगत कराया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आदि केंद्रीय नेताओं को पार्टी की ओर से आश्वस्त किया कि यहां सत्ता में भाजपा फिर आएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी एक प्रस्तुति दी। इसमें हिमाचल के विकास और कल्याण के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। उन्होंने लाभार्थियों की संख्या और आम जनता को लाभान्वित करने वाली कल्याणकारी योजनाओं की गहराई को रेखांकित किया। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हैदराबाद में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और राज्य संगठन महामंत्री पवन राणा ने भाग लिया।

विज्ञापन


बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। उन्होंने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रविवार को अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना और अगले 18 महीनों में 10 लाख नौकरियां देने की सरकार की घोषणा की सराहना की। पार्टी ने अर्थव्यवस्था और ‘गरीब कल्याण संकल्प’ पर एक प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम एक ‘वैश्विक मॉडल’ बन गया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की सराहना की और इसे ऐतिहासिक बताया। भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सीखने की एक महान प्रक्रिया है और वह शीर्ष नेतृत्व की ओर से दिए गए सभी निर्देशों का ईमानदारी से पालन करेंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रवाद, पारिवारिक वर्चस्व, तुष्टिकरण की राजनीति की प्रधानता खत्म करने की बात हुई : जयराम 
सीएम जयराम ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रविवार को कहा कि अगले 30 से 40 साल भाजपा का युग होगा और भारत ‘विश्व गुरु’ बनेगा। बैठक में भाजपा के राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया है कि पार्टी को क्षेत्रवाद, पारिवारिक वर्चस्व की राजनीति और तुष्टीकरण की राजनीति की प्रधानता को समाप्त करने के लिए विकास और परफॉर्मेस की राजनीति पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी भाजपा : अनुराग 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी बन गई है, वह नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर रही है, क्योंकि सत्ताधारी परिवार को नुकसान का डर है। भाजपा जल्द तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी और दोनों राज्यों में पारिवारिक पार्टियों का दबदबा खत्म करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed