फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP MP Wife Rajni jewellery stolen in bhagwan jagannath rath yatra in Nahan Sirmour

Sirmour News: जगन्नाथ यात्रा के दौरान सांसद सुरेश कश्यप की पत्नी समेत महिलाओं के लाखों के आभूषण चोरी

Mon, 26 Jun 2023 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jun 2023 01:14 PM IST
सार

सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि चेन स्नेचिंग की शिकायत पुलिस को दी गई है। भाजपा नेता धीरज गर्ग ने बताया कि उनकी माता के हाथ से शातिरों ने दो कड़े उड़ाए हैं।

विज्ञापन
BJP MP Wife Rajni jewellery stolen in bhagwan jagannath rath yatra in Nahan Sirmour
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

नाहन शहर में भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा के दौरान जेबकतरों का गिरोह काफी सक्रिय रहा। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप की पत्नी रजनी कश्यप के गले से शातिर सोने की चेन ले उड़े। वहीं, भाजपा नेता धीरज गर्ग की माता सरोज गर्ग के हाथों से भी बदमाशों ने सोने के कड़ों पर हाथ साफ कर दिया। स्नेचिंग की वारदात यही नहीं थमी।

विज्ञापन


यात्रा के दौरान गुन्नूघाट में मिठाई की दुकान चलाने वाले मोनू सैनी की माता देवेंद्र कौर सैनी की करीब दो तोले की सोने की चेन पर भी शातिरों ने सेंध लगाई। फिलहाल, इन तीन मामलों की शिकायत पुलिस को भी मिली है। इन मामलों में लाखों के गहने चोरी हुए हैं।
विज्ञापन


सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि चेन स्नेचिंग की शिकायत पुलिस को दी गई है। भाजपा नेता धीरज गर्ग ने बताया कि उनकी माता के हाथ से शातिरों ने दो कड़े उड़ाए हैं। बताया जा रहा है कि रथयात्रा के दौरान चोर गिरोह ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के गहनों पर सेंध लगाई है। डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि तीन मामलों की शिकायत मिली है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed