{"_id":"587234664f1c1b1929ba7f99","slug":"bjp-mp-shanta-kumar-hits-out-at-sakshi-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद का साक्षी महाराज पर हमला, कहा-गलत शिक्षा न दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद का साक्षी महाराज पर हमला, कहा-गलत शिक्षा न दें
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद शांता कुमार ने देश में बढ़ती जनसंख्या के निदान के लिए सही उपचार की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि हम बढ़ती आबादी को नहीं रोकेंगे तो भविष्य में देश की बर्बादी को नहीं रोक सकते। शांता कुमार ने कहा कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज देश में बढ़ती जनसंख्या से चिंतित हैं।
विज्ञापन
उनकी चिंता स्वाभाविक है। कहा कि साक्षी महाराज ने रोग की पहचान तो कर ली लेकिन, उसका उपचार सही नहीं बता रहे। साक्षी महाराज ने बढ़ती जनसंख्या के लिए एक धर्म विशेष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि बढ़ती जनसंख्या के लिए सभी राजनीतिक दल भी जिम्मेदार हैं। जब देश स्वतंत्र हुआ, उस समय भारत की जनसंख्या 35 करोड़ थी।
विज्ञापन
अब यह बढ़कर 123 करोड़ हो गई है। विकास के सभी प्रयासों के बावजूद विश्व में सबसे अधिक भूखे और गरीब लोग भारत में हैं। शांता ने कहा कि हंगर इंडेक्स में भारत, अफ्रीका के कुछ देशों और बांग्लादेश से भी नीचे पहुंच गया है। शांता ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेज कर अपने विचारों से अवगत कराया है।
विज्ञापन
उन्होंने साक्षी महाराज से अनुरोध किया है कि वह किसी धर्म विशेष को जिम्मेदार न ठहराएं और दस बच्चे पैदा करने की गलत सलाह जनता को न दें। शांता ने विश्वास जताया है कि नोटबंदी के ऐतिहासिक कदम की तर्ज पर प्रधानमंत्री मोदी जनसंख्या विस्फोट की समस्या का भी समाधान खोजेंगे।