{"_id":"582333434f1c1bc932b38d09","slug":"bjp-mp-shanta-kumar-appreciate-modi-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद बोले, गरीबी का कलंक मिटाएगा मोदी सरकार का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद बोले, गरीबी का कलंक मिटाएगा मोदी सरकार का निर्णय
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 09 Nov 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि भारत में नौ नवंबर का दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज किया जाएगा। मोदी सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोट बंद करने के एतिहासिक फैसले से देश के माथे से गरीबी का कलंक मिटेगा। इस फैसले के पीछे दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति रही है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि मोदी सरकार देश हित में और ऐसे कई कड़े निर्णय लेगी। ऊना के विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए शांता कुमार ने कहा कि इस एक फैसले से देश में आतंकवाद और कालेधन पर करारी चोट लगी है। सत्तर साल की आजादी के बाद भारत देश अमीर तो हो गया, लेकिन देश में करोड़पतियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ गरीबों की भी तादाद बढ़ती गई।
विज्ञापन
आज देश में भुखमरी का कारण भ्रष्टाचार और कालाधन है। इस सख्त फैसले से लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी तो होगी लेकिन देश हित में इसे झेलना पड़ेगा। वह देश के लोगों से अपील करते हैं कि इस निर्णय में सरकार के साथ खड़े हों। शांता कुमार ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी का पिछले कल जन्मदिन था।
विज्ञापन
जिन्होंने कालेधन के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाई थी। यह उनके लिए एक तोहफे की तरह रहा। वहीं, शांता कुमार ने हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी का मुख्यमंत्री कौन होगा यह हाईकमान तय करेगा। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, वरिष्ठ नेता हरिओम भनोट, राजकुमार पठानिया आदि मौजूद रहे।