फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP MP kishan kapoor statement on ticket in dharamshala byelection

बेटे को टिकट पर बोले सांसद कपूर- किसी का रिश्तेदार होना गुनाह नहीं

Sat, 10 Aug 2019 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Aug 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
BJP MP kishan kapoor statement on ticket in dharamshala byelection
- फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा जिला से पूर्व मंत्री किशन कपूर के सांसद बनने से खाली हुई धर्मशाला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बेटे की उम्मीदवारी पर कपूर कुछ नहीं बोले लेकिन बेटे के लिए टिकट की चाह जरूर झलकी। शनिवार को धर्मशाला जाते हुए ऊना में पत्रकारों से बातचीत में कपूर ने कहा कि किसी का रिश्तेदार होना गुनाह नहीं। फील्ड में काम करने वाले को ही टिकट मिलेगा। पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसे सब स्वीकार करेंगे। 

विज्ञापन


कांगड़ा जिला में पिछले कुछ दिनों से रमेश धवाला और इंदु गोस्वामी के मामलों से सामने आई गुटबाजी को किशन कपूर ने मामूली मतभेद बताया। उन्होंने कहा कि मतभेद तो पति और पत्नी में भी हो जाते हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और ऐसे में हल्के मतभेद होते हैं जिन्हें सुधार भी लिया जाता है।  
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए निष्प्रभावी किए जाने के बाद संसद में हिमाचल से 118 हटाए जाने को लेकर ओवैसी और सुखबीर बादल के बयानों पर कपूर ने कहा कि 370 और 118 में दिन रात का अंतर है। ओवैसी कांग्रेस की भाषा बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में नौकरी करने वालों और लंबे समय तक हिमाचल में रहने वालों को घर बनाने के लिए 118 की अनुमति के बाद भूमि मिल जाती है। सरकारों ने निवेश को आकर्षित करने के लिए समय समय पर धारा 118 में संशोधन भी किए हैं। लेकिन कश्मीर और हिमाचल को एक साथ जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि धारा 118 नहीं हटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed