{"_id":"65867ac98c6b67239b0efcc7","slug":"bjp-mlas-demonstrated-with-apple-boxes-in-tapovan-assembly-complex-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने सेब की पेटियों की लगाई बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने सेब की पेटियों की लगाई बोली
Sat, 23 Dec 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Dec 2023 06:07 PM IST
सार
शनिवार को सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस की गारंटियों के विरोध में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगवाई में भाजपा विधायक सेब की पेटियां लेकर विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन
भाजपा विधायकों ने सेब की पेटियों के साथ किया प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन तपोवन विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों ने सेब की पेटियों की बोली लगाई। बोली लगाते हुए विधायकों ने कहा कि वे सेब सस्ते में नहीं देंगे, अगर किसी ने खरीदने हैं तो ठीक है, वरना इन्हें पानी में बहा देंगे। प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा विधायकों ने प्रदेश सरकार को किसानों-बागवानों को दी गई गारंटी की याद दिलाई। शनिवार को सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस की गारंटियों के विरोध में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगवाई में भाजपा विधायक सेब की पेटियां लेकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेब की पेटियों को बेचने के लिए बोलियां लगाईं। विपक्ष ने बागवानों को दी गई गारंटी पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों ने सुक्खू सरकार को बागवान विरोधी करार देते हुए जमकर नारेबाजी की। जयराम ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले गारंटी दी थी कि सत्ता में आने के बाद किसान-बागवान सेब के दाम खुद तय करेंगे, लेकिन सरकार बन जाने के बाद जब किसान-बागवान सीएम के पास गए तो उन्हें कहा गया कि बागवानी मंत्री से मिलो। जब किसान-बागवान बागवानी मंत्री के पास गए तो उन्हें यह जवाब दिया गया कि पूरे देश में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि किसान-बागवान अपनी फसल के दाम स्वयं तय करें। जयराम ने कहा कि कांग्रेस की झूठी गारंटियां हम कांग्रेस को भूलने नहीं देंगे।
विज्ञापन
सदन में कंधे पर परने लटकाकर पहुंचे भाजपा विधायक
वहीं, तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम और पांचवें दिन शनिवार की कार्यवाही भी अलग तरह से शुरू हुई। 11:00 बजे कार्रवाही शुरू हुई तो सदन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित कई भाजपा विधायक कंधे पर परने लटकाए हुए पहुंचे। भाजपा विधायकों ने लगातार पांचवें दिन सदन की बैठक शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में कांग्रेस की गारंटियों पर अपना जोरदार प्रदर्शन जारी रखा। राज्य विधानसभा के गेट के बाहर भाजपा विधायक बोलियां और नारे लगाते रहे। इसके लिए सांकेतिक कार्टन यानी पेटियां लाकर और उनमें सेब भरकर भाजपा विधायक परिसर में पहुंचे। फिर यहां सेब की बोलियां लगाने लगे। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बागवानों को गारंटी दी थी कि सेब के दाम वे खुद तय करेंगे, लेकिन यह गारंटी लागू नहीं हुई है। बागवानों को सेब नालों में बहाने की नौबत आ गई। हालांकि, सुबह प्रश्नकाल बगैर गतिरोध के चला।