फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP MLA Wife Indu Verma joins congress in New Delhi

Congress: महिला मोर्चा नेता इंदु का हिमाचल भाजपा को झटका, कांग्रेस में शामिल

Fri, 22 Jul 2022 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Jul 2022 07:03 PM IST
सार

इंदु वर्मा ने कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कहा कि कोई भी फैसला लेने के लिए कारण बनने में समय लगता है। अब भाजपा छोड़ी है तो ज्यादा टीका-टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन
BJP MLA Wife Indu Verma joins congress in New Delhi
कांग्रेस में शामिल हुईं इंदु वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नेता इंदु वर्मा ने कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा को झटका दे दिया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को नई दिल्ली में उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी मौजूद रहे। इंदु भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य भी थीं।

विज्ञापन


इससे पहले पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता हासिल की थी। इंदु वर्मा के पति स्वर्गीय राकेश वर्मा शिमला जिले के ठियोग से तीन बार भाजपा से विधायक रहे हैं, जिनका 2020 में निधन हो गया था। इंदु वर्मा महासू जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष के अलावा दो बार ठियोग में अलग-अलग वार्डों से जिला परिषद की सदस्य रही हैं।
विज्ञापन


शुक्ला ने कहा कि प्रदेश भाजपा में लगातार भगदड़ के हालात बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस सरकार बनाएगी। राज्य के लोग महंगाई, बेरोजगारी को लेकर नाराज हैं। भाजपा की सरकार ने पांच साल सिर्फ फीता काटने का काम किया है। राज्य के चार प्रतिशत लोगों की भागीदारी सेनाओं में है, उनमें अग्निपथ योजना को लेकर नाराजगी है। कांग्रेस 27 जुलाई से धर्मशाला से रोजगार की लड़ाई के लिए युवा रोजगार यात्रा निकालने जा रही है। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वह पुरानी पेंशन योजना बहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से कभी नहीं मिले विचार, विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा : इंदु
इंदु वर्मा ने कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कहा कि कोई भी फैसला लेने के लिए कारण बनने में समय लगता है। अब भाजपा छोड़ी है तो ज्यादा टीका-टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा। उनके पति राकेश वर्मा की राजनीतिक शुरुआत तो एनएसयूआई से हुई थी।


बीच में कुछ परिस्थितियां ऐसी बनीं कि वह भाजपा में चले गए। उन्होंने कहा कि असल बात यह है कि उनके विचार भाजपा से कभी नहीं मिले। उनका विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा है, लेकिन इस पर फैसला कांग्रेस हाईकमान को लेना है। अभी उनकी इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। हाईकमान का आदेश उन्हें मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed