फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp mla targets himachal govt.

भाजपा विधायक बोले, पक्षपात कर रही सरकार

Thu, 04 Feb 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Feb 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
bjp mla targets himachal govt.

सचिवालय में वीरवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधायक प्राथमिकता बैठक में भाजपा विधायकों ने सरकार व प्रशासनिक अमले पर भेदभाव का आरोप लगाया। ज्यादातर विधायकों ने बैठक के दौरान इस बात की शिकायत की कि डीसी स्तर से विकास के लिए जारी होने वाले फंड को अधिकारी सिर्फ सत्ताधारी विधायकों की योजनाओं के लिए ही जारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


विधायकों का यह भी आरोप था कि उनके क्षेत्र में विकास की योजनाएं या तो स्वीकृत नहीं की जा रही और अगर हो रही हैं तो उनके लिए धन जारी नहीं किया जा रहा। इसकी वजह से क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा। वीरवार को प्रदेश के छह जिलों के तीस विधायकों की बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार व सिस्टम पर पक्षपात का आरोप लगाया। सड़क व पानी सप्लाई जैसी योजनाओं के डीपीआर लंबे समय से लंबित होने की शिकायत उठी।
विज्ञापन


नाहन से भाजपा विधायक राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि डीसी स्तर से जारी होने वाला पैसा सिर्फ सत्ताधारी दल से जुड़े विधायकों की योजनाओं के लिए जारी हो रहा है। वहीं, ज्यादातर योजनाओं के डीपीआर भी लंबित होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कुल 18 सड़कों में से 16 की डीपीआर लंबित है। इस सरकारी अनदेखी से सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्वीकृत योजनाओं के लिए भी पैसा रिलीज न होने का आरोप बिंदल ने लगाया। उन्होंने कहा कि नौ करोड़ की नाहन वाटर सप्लाई योजना के लिए सिर्फ पचास लाख रुपये जारी हुए। ऐसे रवैये से कैसे लोगों की समस्याएं दूर की जा सकेंगी। कसौली से भाजपा विधायक राजीव सहजल ने भी सरकार पर भाजपा नेताओं के प्रस्तावों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।


उन्होंने कहा कि 2012 से एक भी विकास योजना की डीपीआर नहीं हुई है। जबकि उनके आसपास के ही कई कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों के लिए पिछले तीन साल में कई योजनाओं का पैसा मंजूर हो गया और उनका काम भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed