{"_id":"620e58867a08f66d8a27e1f8","slug":"bjp-mla-pawan-nayyar-jansabha-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन नैयर बोले- कांग्रेस ने दो बार विस चुनाव में टिकट देकर मुझे खुद हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन नैयर बोले- कांग्रेस ने दो बार विस चुनाव में टिकट देकर मुझे खुद हराया
Thu, 17 Feb 2022 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:46 PM IST
सार
चंबा सदर के भाजपा विधायक पवन नैयर ने कहा कि दो बार उन्हें विरोधियों ने नहीं बल्कि कांग्रेस के ही नेताओं ने हराने का षड्यंत्र रचा। कांग्रेसी अपने ही लोगों को हराने का काम करते हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक पवन नैयर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा सदर के भाजपा विधायक पवन नैयर ने कहा कि कांग्रेस ने दो बार विधानसभा चुनाव में टिकट देकर मुझे खुद हराया है। अब कांग्रेस पार्टी के नेता उन्हें फिर आगामी विस चुनाव में टिकट देने के लिए कई बार फोन कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया। चंबा के साहो में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दो बार उन्हें विरोधियों ने नहीं बल्कि कांग्रेस के ही नेताओं ने हराने का षड्यंत्र रचा।
विज्ञापन
कांग्रेसी अपने ही लोगों को हराने का काम करते हैं। इसका एक उदाहरण धर्मशाला में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की हालत को देखकर नजर आता है। कांग्रेस के कुछ नेता ऐसे हैं जो स्वयं कुछ करने की काबिलियत नहीं रखते, लेकिन लोगों के पास जाकर कहते हैं कि उनके पिता मंत्री या विधायक थे। इसलिए उन्हें चुनाव में वोट करें। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोगों के कार्य किए थे, इसके चलते लोग उन्हें पसंद करते थे।
विज्ञापन
उनके बेटे अगर उनकी तरह राजनीति में कार्य करेंगे तो ही उनके जैसा मुकाम हासिल कर सकते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें पूरा मान-सम्मान मिला। आज मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से उन्होंने चंबा विस क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया है।
विज्ञापन