{"_id":"5a41134a4f1c1b4e718bb3ff","slug":"bjp-mla-met-mp-shanta-kumar-at-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद शांता कुमार से उनके घर पर मिले ये भाजपा विधायक, जानिए क्या हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद शांता कुमार से उनके घर पर मिले ये भाजपा विधायक, जानिए क्या हुई चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Tue, 26 Dec 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला विस क्षेत्र से भाजपा विधायक ने सांसद शांता कुमार से पालमपुर में उनके घर पर मुलाकात की। दोनों में नई सरकार को लेकर अहम बातचीत हुई। धर्मशाला विस क्षेत्र से भाजपा विधायक किशन कपूर ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार से पालमपुर में उनके घर पर मुलाकात की।
विज्ञापन
दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा बात हुई। उसके बाद किशन कपूर धर्मशाला चले गए। बुधवार को बनने वाले मंत्रिमंडल से पहले किशन कपूर की शांता से मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। शांता के करीबी माने जाने वाले कपूर पहले भी परिवहन मंत्री और शहरी विकास मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को शिमला में नए मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर शपथ ग्रहण कर रहे हैं। जयराम ठाकुर के साथ कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथ समारोह से पहले किशन कपूर का शांता से मिलने का यह भी एक संकेत है कि इस बार उन्हें कौन सा विभाग मिल पाता है।
विज्ञापन
किशन कपूर के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष रणजीत पठानिया भी साथ थे। किशन कपूर ने कहा कि शांता कुमार उनके वरिष्ठ नेता है और उनके हमेशा आदरणीय रहेंगे।