फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP MLA Meeting: The issue of closing the institute will heat up again in the budget session.

BJP MLA Meeting: बजट सत्र में फिर गरमाएगा संस्थान बंद करने का मुद्दा, भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला

Mon, 29 Jan 2024 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Jan 2024 10:16 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
BJP MLA Meeting: The issue of closing the institute will heat up again in the budget session.
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक दल ने तय किया है कि बजट सत्र के दौरान भाजपा आक्रामक रुख अपनाएगी। संस्थानों को बंद करने और आपदा राहत में बंदरबांट का मुद्दा भी फिर से उठाया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से सभी प्रश्न पूछेंगे कि जब आप भी इसी प्रकार से कार्यालय एवं संस्थान खोल रहे हैं तो भाजपा सरकार के दौरान खोले गए संस्थानों को क्यों बंद किया गया।

विज्ञापन


बैठक में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, बिक्रम ठाकुर, सुखराम चौधरी, हंसराज, जेआर कटवाल, इंद्र सिंह गांधी, रणधीर शर्मा, बलबीर वर्मा, सुरेंद्र शौरी, त्रिलोक जम्वाल, दिलीप ठाकुर, डीएस ठाकुर, जनक राज, रणवीर सिंह निक्का, रीना कश्यप, दीपराज, लोकेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया। जमवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई कि किस प्रकार से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के सभी विधायक काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विधायक निधि की आखिरी किस्त भी रोक रखी थी। जयराम ठाकुर ने इस मुद्दे को उठाया तो सरकार ने उसी रात फाइल पर हस्ताक्षर कर आखिरी किस्त जारी कर दी।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed