फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp meeting in una

भाजपा यहां बनाएगी सत्ता वापसी, सियासी दूरियों को पाटने की रणनीति

Mon, 03 Oct 2016 11:17 AM IST
शशिभूषण पुरोहित/अमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहित/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 03 Oct 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
bjp meeting in una

शांता और धूमल खेमे के बाद नड्डा की ओर मुड़ी प्रदेश भाजपा के तीसरे ध्रुव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पार्टी के सिद्धांतों पर चरचा और सत्ता वापसी के मकसद से प्रदेश कार्यसमिति की तीसरी बैठक के लिए ऊना में जुटने जा रहे पार्टी दिग्गजों के बीच सियासी दूरियों को पाटने की रणनीति पर भी चरचा संभावित है। 

विज्ञापन


चुनावों के बाद भाजपा अब तक दो प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति बैठकों का आयोजन कर चुकी है। शिमला और मनाली के बाद अब ऊना में भाजपा सत्ता वापसी के समीकरणों पर मंथन करेगी। पिछले दिनों मनाली में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बयान के बाद सियासी हवाओं का रुख प्रदेश भाजपा में तीसरे ध्रुव की ओर मुड़ा है। 
विज्ञापन


दिलचस्प है कि इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रो. प्रेम कुमार धूमल, जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा समेत केंद्रीय भाजपा के दिग्गज शिरकत करने जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह तीसरी बैठक अंदरखाते आगामी विस चुनावों के मद्देनजर पार्टी में नेतृत्व को लेकर अहम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा एकजुट, लौटेगी सत्ता में: सत्ती

bjp meeting in una

इसमें बैठक का फीडबैक दिल्ली स्थित हाईकमान को दिया जाएगा। पिछले चुनावों में प्रदेश में भाजपा की हार के पीछे गुटबाजी एक बड़ा कारण रही थी। ऐसे में इस खेमेबंदी से निपटना पार्टी की प्रमुखता में शामिल है, जिस पर बैठक में अनौपचारिक चरचा हो सकती है। हालांकि प्रदेश कार्यसमिति में आधिकारिक तौर पर पार्टी के सिद्धांतों में एकात्मवाद, चुनाव प्रबंधन और कार्यकर्ताओं का आचरण जैसे 

विषयों पर ही चरचा होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हिमाचल दौरे को लेकर भी बैठक में मंथन होगा। बैठक में 350 के करीब कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। बहरहाल, तीन से 5 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रदेश स्तरीय बैठक को आगामी विस चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती का कहना है कि प्रदेश में भाजपा पूरी तरह से एकजुट है। पार्टी पूरे जोश के साथ 50 प्लस का लक्ष्य लेकर सत्ता वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में जीत के लिए नारा भी दे दिया है। केंद्र सरकार हमारी है, अब हिमाचल की बारी है की तर्ज पर प्रदेश में भाजपा जीत के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed