{"_id":"5e36c39f8ebc3e4b3b1e3046","slug":"bjp-lkeader-satpal-satti-statement-in-support-of-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग के पक्ष में उतरे सत्ती, बोले- राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ देश में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग के पक्ष में उतरे सत्ती, बोले- राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ देश में उबाल
Sun, 02 Feb 2020 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Feb 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ पूरे देश में उबाल है। दिल्ली में गोली चलने की घटना निंदनीय है, लेकिन इसकी वजह भी तलाशनी होगी। क्यों बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले युवा हथियार उठाने को मजबूर हो रहे हैं। रविवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान से जोड़ना गलत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शाहीनबाग में एक मुख्य सड़क को रोके हुए 45 दिन हो गए। क्या यही अभिव्यक्ति की आजादी है। अगर इसी तरह का विरोध संघ या बहुसंख्यक करते तो आजादी खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने शिमला में कांग्रेस द्वारा अनुराग ठाकुर के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के तरीके को शर्मनाक बताया। सत्ती ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट को संतुलित बताते हुए इसे हर वर्ग के लिए हितैषी करार दिया।
विज्ञापन