फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bjp leader shanta kumar statement over De-notify 900 govt offices in Himachal Pradesh

शांता कुमार: 900 संस्थानों को बंद करना कांग्रेस सरकार का जल्द में लिया गया फैसला

Wed, 15 Mar 2023 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Mar 2023 06:37 PM IST
सार

शांता कुमार ने कहा कि साधन बढ़ाने के लिए वाटर सैस का कांग्रेस सरकार का निर्णय अच्छा है सूबे को चार हजार करोड़ रुपये की वार्षिक आय होगी।

विज्ञापन
bjp leader shanta kumar statement over De-notify 900 govt offices in Himachal Pradesh
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार- फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही भाजपा के समय खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाइड करने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार प्रदेश सरकार के खिलाफ मुखर दिखे हैं। कांग्रेस सरकार की ओर से डिनोटिफाइड किए गए संस्थानों को पूर्व सीएम शांता कुमार ने जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया है।

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस की नई सरकार बनते ही सबसे पहले हिमाचल में विभिन्न विभागों की करीब 900 संस्थान सरकार ने बंद कर दिए और कांग्रेस ने कहा कि बिना योजना से जल्दबाजी में यह संस्थान खोले गए थे। शांता कुमार ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि इन 900 संस्थानों को बंद करने में सरकार ने जल्दबाजी की है।
विज्ञापन


जिस स्कूल में कोई बच्चा नहीं था उसे बंद करना उचित है, लेकिन जहां छात्र, अध्यापक आ गए, पढ़ाई शुरु हो गई, संस्था में डॉक्टर पहुंच गए, दवाई का वितरण शुरु हो गया ऐसी संस्थाओं को इतनी जल्दबाजी में बंद करना जनता के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। सरकार गुण दोष के आधार पर कुछ संस्थाओं को बंद करती तो अधिक अच्छा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश के साधन बढ़ाने के लिए वाटर सैस का कांग्रेस सरकार का निर्णय अच्छा है सूूबे को चार हजार करोड़ रुपये की वार्षिक आय होगी। लेकिन बाद में बिजली महंगी करके यह बोझ जनता पर नहीं पड़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed