फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP leader shanta kumar celebrated 88th birthday in Palampur

पालमपुर: शांता ने बेहद सादे तरीके से मनाया 88वां जन्मदिन, जेपी नड्डा ने दी बधाई

Sun, 12 Sep 2021 09:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Sep 2021 09:43 PM IST
सार

पत्नी के निधन के बाद शांता ने इस बार जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया था, लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने घर आकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन
BJP leader shanta kumar celebrated 88th birthday in Palampur
जन्मदिन पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को सम्मानित करते अन्नपूर्णा सोसाइटी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना से पत्नी को खो चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अपना 88वां जन्मदिवस बेहद सादे तरीके से मनाया। हर बार पत्नी संतोष शैलजा के हाथों से माथे पर लगे लाल तिलक में दिखने वाले शांता इस बार मायूस नजर आए। पत्नी के निधन के बाद शांता ने इस बार जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया था, लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने घर आकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन


नेताओं ने भी फोन पर जन्मदिन की बधाई दी। शांता के कार्यालय में फोन की घंटियां सुबह ही बजना शुरू हो गई थीं। शादी के बाद शांता कुमार का बिना पत्नी के यह पहला जन्मदिन था। लिहाजा, वह अपने 88वें जन्मदिन पर मायूस दिखे।
विज्ञापन


उन्हें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, मंत्री राकेश पठानिया समेत करीब सभी मंत्रियों, रमेश धवाला, सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, विधायक मुल्खराज प्रेमी, विधायक रविंद्र धीमान, विधायक अरुण मेहरा, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, भाजपा पूर्व प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक घनश्याम शर्मा, प्रदेश भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, अन्नपूर्णा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुदर्शन वासुदेवा, उपाध्यक्ष जितेंद्र बंटा, मनोज रत्न, महासचिव देवेंद्र राणा और सुरेंद्र ठाकुर समेत कई लोगों और अधिकारियों ने जन्मदिन पर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed