{"_id":"59e4bfe64f1c1bc1678b5f8e","slug":"bjp-leader-shahnawaz-hussain-targets-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिराक परस्त कांग्रेस को अब सबक सिखाने का सही समय: शाहनवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिराक परस्त कांग्रेस को अब सबक सिखाने का सही समय: शाहनवाज
ब्यूरो/अमर उजाला, मिश्रवाला (सिरमौर)
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि हिंदुस्तान मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए सबसे सुरक्षित है। हिंदू से बढ़ कर मुस्लिम का कोई भी अपना नहीं हो सकता। कांग्रेस डूबता जहाज है। समझदार लोग सुरक्षित स्थलों पक पहुंच रहे हैं। कांग्रेस धर्म के नाम पर बंटवारा करवाती है। कांग्रेस अंग्रेजों की तरह ‘आपस में बांटों ओर राज करो’ की नीति पर काम करती है।
विज्ञापन
शाहनवाज सोमवार को नाहन विस क्षेत्र के मिश्रवाला और पांवटा विस क्षेत्र के रामलीला मैदान में अल्पसंख्यक सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। शाहनवाज हुसैन सुबह मिश्रवाला पहुंचे। यहां से कुछ दूरी पर स्थित अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष ताज मोहम्मद के घर उन्होंने नाश्ता किया।
विज्ञापन
वहां पर कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात भी की। हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के बयान काफी हल्के रहते हैं जिससे राजनीति का स्तर गिर रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र में भ्रष्टाचार तथा काला धन के खिलाफ लड़ाई जारी है। हिमाचल में भी सोने के सेब उगाने वाले बाग को उखाड़ फेंकना होगा।
विज्ञापन
हिमाचल में भी मुस्लिम समुदाय की दिक्कतें दूर होंगी। विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जान बूझ कर अल्पसंख्यक वर्ग वाले क्षेत्रों को कांग्रेस ने पिछड़ा हुआ रखा।
प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष अराजबली और भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीएम के नेतृत्व में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार है। कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को पिछड़े, जातिवाद से डरा कर और शिक्षा में पिछड़ा रख कर राजनीति चमकाई