सीएम पर बिंदल का पलटवार, कहा तानाशाह की तरह बयान दे रहे वीरभद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से गठित चार्जशीट कमेटी हिमाचल के हर जिले में जाकर सरकार की कारगुजारी के चिट्ठे एकत्र कर रही है। जो तथ्य चार्जशीट में शामिल करने योग्य होंगे, उन्हें संकलित करके राज्यपाल को सौंपा जाएगा, जहां से इसे कार्रवाई के लिए सरकार को भेजा जाता है।
बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान ‘चार्जशीट को फाड़ कर रद्दी की टोकरी में फेंक दूंगा’ पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। यह बयान तानाशाही एवं रजवाड़ा शाही का प्रतीक है। वीरभद्र सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। सीएम के बयान से यह जाहिर होता है कि वीरभद्र सिंह ने पहले ही स्वीकार कर लिया है कि उनकी सरकार ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में संलिप्त है।
इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री चार्जशीट को तो फाड़ सकते हैं, लेकिन जनता के दिलों में जो भ्रष्टाचार, भाई-भतीजाबाद, युवा बेरोजगार, किसान बागबान व विकास विरोधी छवि वर्तमान कांग्रेस सरकार की बैठ चुकी है, उसे कैसे फाड़ेंगे।
कांग्रेस ने युवाओं से किया धोखा : गणेश दत्त
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा है कि पार्टी का युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, वहीं पार्टी में अहम भूमिका निभाने वाला पार्टी का युवा संगठन है। गणेश दत्त भाजयुमो सोलन जिला के अभ्यास वर्ग परवाणू में उद्घाटन सत्र पर बोल रहे थे।
गणेश दत्त ने कहा कि जितनी हमारी बड़ी पार्टी है, उतना ही बड़ा उत्तरदायित्व हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का भी है। देश का इतिहास है कि जब जब युवाओं में नई क्रांति आई है, देश और प्रदेशों में परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा की एक बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहने वाली है।
क्योंकि इस समय प्रदेश में युवाओं के साथ धोखा करने वाली और युवाओं के साथ विश्वासघात करने वाली कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर करना बहुत आवश्यक हो गया हैै। उन्होंने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार देने का वायदा किया था।
रोजगार न देने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी लेकिन यह बड़े दु:ख की बात है कि प्रदेश के युवा को न रोजगार मिला और न ही बेरोजगारी भत्ता। इस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के साथ धोखा किया है और अब धोखे का बदला लेने का समय आ गया है।