धूमल बोले, कोरी घोषणाएं कर रहे सीएम, इसी साल हो सकते हैं चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए प्रदेश की जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं।
वीरवार को जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता में धूमल ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वाली घोषणाओं ने जोर पकड़ा हुआ है, उससे लगता है कि वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव इसी साल हो जाएंगे।
कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्तासीन हुई है, तब से मुख्यमंत्री आधी-अधूरी और कोरी घोषणाएं कर रहे हैं। जिन स्कूलों को मुख्यमंत्री ने स्तरोन्नत किया है, वहां पर न तो टीचिंग स्टाफ है न मूलभूत सुविधाएं।
इससे इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। इसके अलावा जिन अस्पतालों को स्तरोन्नत किया गया है, वहां पर न तो डॉक्टर हैं न पैरा मेडिकल स्टाफ।
धूमल बोले, अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे सीएम
धूमल ने मुख्यमंत्री पर अनाप-शनाप बयानबाजी करने के आरोप लगाते हुए है कहा कि जिस तरह जिस तरह से कोरी घोषणाएं की जा रही हैं, उससे लगता है कि मुख्यमंत्री को विस चुनावों की जल्दबाजी है।
अगर ऐसा है तो बीजेपी इसका स्वागत करती है। धूमल ने एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए प्रदेश सरकार पर दमनकारी नीतियों के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी ने राष्ट्र, प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर हर वर्ष छह कार्यक्रमों का आयोजन हर हाल में किया जाएगा।
इसके अलावा प्रदेश स्तर पर अपना कार्यक्रम करने के निर्देश मिले हैं। धूमल ने कहा कि कारगिल युद्ध में प्रदेश से 52 वीर सैनिक शहीद हुए थे, इसलिए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाएगा।