फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader Captain Ranjit Singh Rana announced to contest elections as an independent candidate.

Hamirpur: भाजपा नेता कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने का किया एलान

Tue, 26 Mar 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2024 06:07 PM IST
सार

भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र राणा को उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में  कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की बात कही है। 

विज्ञापन
BJP leader Captain Ranjit Singh Rana announced to contest elections as an independent candidate.
भाजपा नेता कैप्टन रंजीत सिंह राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

बीते विधानसभा चुनाव में सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र राणा को उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में  कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की बात कही है। राजेंद्र राणा को भाजपा का टिकट दिए जाने के बाद कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने यह एलान किया है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन रंजीत सिंह राणा 399 मतों से हार गए थे। रंजीत राणा को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का करीबी माना जाता है।

विज्ञापन


धूमल के चुनाव लड़ने के इन्कार के बाद ही रंजीत सिंह राणा को  पार्टी ने साल 2022 में चुनावों में उतारा था। ऐसे में अब राजेंद्र राणा को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के एक धड़े ने बगावत कर दी है। रंजीत सिंह राणा ने कहा कि वह समर्थकों के साथ जल्द ही बड़ी बैठक का आयोजन करेंगे। क्षेत्र के लोगों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को जिताने का प्रयास करेंगे लेकिन उपचुनाव में वह आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। राणा ने कहा कि सैनिक व पूर्व सैनिक बहुल क्षेत्र सुजानपुर में उन्हें जनता से भरपूर सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed