फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP honored Best Booth

बीजेपी का आम कार्यकर्ताओं को सम्मान

Thu, 25 Sep 2014 11:21 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP honored Best Booth

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर भाजपा ने हमीरपुर के बरोहा में श्रेष्ठ बूथ सम्मान समारोह का आयोजन किया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मुख्यातिथि थे।

विज्ञापन


समारोह में प्रदेश भर से लोस चुनाव में भाजपा के पक्ष में 80 फीसदी से अधिक मतदान करने वाले 70 बूथ अध्यक्ष, पालक और बीएलए को सम्मानित किए गए। हर बूथ से अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलए को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, पटका और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर आधारित पुस्तिका दी गई।
विज्ञापन


चारों संसदीय क्षेत्रों से सबसे ज्यादा लीड दिलाने वाले एक-एक मंडल को भी सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और संबंधित संसदीय क्षेत्र के सांसद ने इन्हें सम्मानित किया। कांगड़ा का टल्ला बूथ पहले, भोरंज मंडल का समीरपुर बूथ दूसरे और ज्वालामुखी मंडल का छौंट बूथ तीसरे नंबर पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान

BJP honored Best Booth

चौपाल का धनेवरी, सुंदरनगर का केरन, चंबा का लग्गा, पांवटा का बांएकुआं, ज्वालामुखी का जरूंडी, चंबा का धामग्रां, चंबा का नाणू, ज्वालामुखी का महरैणा, नालागढ़ का गड़ौन, नगरोटा बगवां का कलेड़, नाचन का मगर पाधरू, मनाली का कन्याल, अर्की का पंजली, चंबा का औड़ा, पांवटा का श्यामपुर, इंदौरा का कुलाड़ा, ज्वालामुखी का लोअर घलौर, अर्की का लाधी, जोगिंद्रनगर का डुघली, भोरंज का बगवाड़ा, बैजनाथ का सराजड़ा, देहरा का रैंटा, पांवटा का किशनपुरा, जयसिंहपुर का आशापुरी

नालागढ़ का जबाखड़, चंबा का काकैहला, जयसिंहपुर का टटैहल, जुब्बल का घलेहा, सुजानपुर का घड़ाहट, शाहपुर का खरीड़ी, जुब्बल कोटखाई का बड़ेऊ, ज्वालामुखी का बड़ोआ, शाहपुर का लदवाड़ा, बल्ह का मांडल, पांवटा का अजौली, ज्वालामुखी का डिब, धर्मपुर का टौरखोला, बैजनाथ का करनार्थु, चौपाल का पोड़न, नूरपुर का समलेट, नाचन का दलीकर, घुमारवीं का छंजयार, डलहौजी का बग्गी।

ये भी हुए सम्मानित

BJP honored Best Booth

ऊना का जलग्रां टब्बा, सुलह का राक, दून का टुछार, जोगिंद्रनगर का पंचजन, शाहपुर का नेरटी, दून का थाना, जसवां परागपुर का मोईन, बड़सर का पथलयार, जसवां परागपुर का बेहड़ कुठेड़ा, डलहौजी का समा, चंबा का रंडोह, दून का सनेड़, कसुम्पटी का टिक्कर, चंबा का उदयपुर, डलहौजी का सकरेरा, श्री रेणुकाजी का बिरला, नालागढ़ का कश्मीरपुर, कुल्लू का समांलग, ठियोग का सनाई, अर्की का कराड़ा, पांवटा का तारूवाला, श्री रेणुकाजी का खड़ाह, देहरा का करियाड़ा और द्रंग का कोट धलयाश बूथ सम्मानित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed