फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP holds majority in Zila Parishad: Balveer

जिला परिषद में भाजपा के पास बहुमत : बलवीर

Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP holds majority in Zila Parishad: Balveer
दावा,13 भाजपा के साथ, संपर्क में तीन और सदस्य
विज्ञापन

बोले, हार के डर से चुनाव टालने रही कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर चुनाव टालने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलबीर वर्मा ने दावा किया कि भाजपा समर्थित 13 जिला परिषद सदस्य एकजुट हैं जबकि तीन अन्य सदस्य भी भाजपा के संपर्क में हैं।


बलबीर वर्मा ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार को अपने संख्या बल पर भरोसा है तो वह तत्काल जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख घोषित करें। चुनाव होने पर वास्तविक संख्या बल की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक हार के डर से चुनाव प्रक्रिया को टालने का प्रयास कर रही है और जिला परिषद सदस्यों पर दबाव बनाने के लिए सत्ता एवं प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। वर्मा ने कहा कि दबाव की राजनीति से लोकतांत्रिक जनादेश को नहीं बदला जा सकता। वर्मा के अनुसार भाजपा समर्थित 13 जिला परिषद सदस्य इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का रुख कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को हाईकोर्ट में सरकार से जवाब तलब किया है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सरकार अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार अनिश्चितकाल तक नहीं रोक सकती। उन्होंने कांग्रेस सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उसके पास बहुमत है तो चुनाव करवाने में डर किस बात का है? जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला सरकार की इच्छा से नहीं बल्कि निर्वाचित सदस्यों के लोकतांत्रिक मतदान से होना चाहिए। बलबीर वर्मा ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दबाव की राजनीति बंद कर तत्काल चुनाव करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article