फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP core group meeting in kasauli solan himachal pradesh

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प

Wed, 09 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन) Updated Wed, 09 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP core group meeting in kasauli solan himachal pradesh

प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के मकसद से कसौली में भाजपा के कोर ग्रुप के महामंथन में एकजुट होकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने की रणनीति तैयार की गई। आगामी चुनाव के लिए दिग्गजों ने एकजुटता का राग अलापा। अकसर भाजपा की बैठकों से दूर रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद शांता कुमार की मौजूदगी में यह बैठक खास रही। 

विज्ञापन


जबकि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के बीच की जुगलबंदी कई मायनों में भाजपा को एकजुटता का मजबूत संदेश दे गई। इस दौरान सत्ता पर आसीन कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार और प्रदेश के विकास को धीमा करार देते हुए घेरने की रणनीति तैयार की गई। 11 सदस्यीय कोर कमेटी की बैठक में 09 सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जबकि सांसद अनुराग ठाकुर और विपिन परमार बैठक में नहीं पहुंच पाए। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा, पूर्व मंत्री राजीव बिंदल, सांसद वीरेंद्र कश्यप शामिल की मौजूदगी में प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाड़ने का संकल्प लिया गया। वहीं प्रदेश में मिशन 50 प्लस पर मजबूती से उतरने का प्रण भी लिया गया। उधर, बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीकांत शर्मा भी बैठक में नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बात बेमानी! प्लस 50 का सरदार कौन
प्रदेश महामंत्री डा. राजीव बिंदल ने कोर ग्रुप की बैठक के बाद कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है और प्रदेश में जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है। कोर ग्रुप की बैठक में केवल आगामी विस चुनावों के अलावा कांग्रेस सरकार को घेरने सहित अन्य मुद्दों पर मंथन किया गया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने सहित मिशन 50 प्लस के लिए समर्पित होकर कार्य करने पर भी रणनीति बनाई। यह पूछे जाने पर कि मिशन 50 प्लस का सरदार कौन होगा? इस पर उन्होंने कहा की अभी यह बात करना बेमानी है और जब समय आएगा तो इस पर केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा। 

भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ेंगे: नड्डा
मीडिया के साथ बातचीत में केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि बैठक में प्रदेश में भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी निर्णय लिया गया, उसे निचले स्तर तक क्रियान्वयन किया जाएगा। पार्टी की जो भी नीतियों पर काम चल रहा है उस पर भी चर्चा की गई। 

11 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोलन आएंगे
प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि बैठक में आगामी समय में पीएम की रैली को लेकर समय तय करने को लेकर चर्चा के अलावा ग्यारह दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन में आयोजित किया जाएगा, जिसमे बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, पन्ना प्रमुख और मंडलाध्य्क्ष भाग लेंगे। 

नड्डा और शांता के पक्ष में लगे नारे
बैठक में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल सोमवार रात ही कसौली पहुंच गए थे और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था। वहीं मंगलवार को पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के स्वागत में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने प्रदेश भाजपा की राजनीति में नए समीकरण को ओर इशारा किया।

केंद्रीय मंत्री का स्वागत व नारे लगाए गए। वहीं वरिष्ठ नेता और सांसद शांता कुमार के पक्ष में भी लगे नारे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री के पक्ष में भी नारे लगे। बैठक में स्वागत करने के लिए कसौली के विधायक डा. राजीव सहजल, भाजपा के जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर, प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाज किशोर शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, मंडलाध्यक्ष दौलत ठाकुर, हिमुडा के पूर्व निदेशक राजकुमार सिंगला,


बीडीसी के पूर्व चेयरमैन नरेंद्रनाथ अत्री, हरमेल धीमान, मदन शांडिल, जोगेंद्र शर्मा, भाजयुमो के अध्यक्ष लक्ष्मीदत्त अत्री, जिप सदस्य चैन सिंह, सुंदर ठाकुर, मनोहर लाल ठाकुर, कर्मचंद ठाकुर, सुरजीत मनकोटिया, रमेश अत्री, सुशील शर्मा, हेमंत शर्मा, नरेश ठाकुर, हिमांशु गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, अजमेर सिंह, आलोक बंसल, रमेश ठाकुर, चंदन शर्मा आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed