फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP core committee meeting at palampur

कांग्रेस की घेराबंदी करने को भाजपा ने रचा चक्रव्यूह

Sun, 29 Jun 2014 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Sun, 29 Jun 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
BJP core committee meeting at palampur

भाजपा कोर कमेटी की दो दिवसीय बैठक बिंद्रावन (पालमपुर) के एक होटल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सती की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में भाजपा कोर कमेटी के 17 में से 13 सदस्यों ने भाग लिया। शाम करीब साढे़ पांच बजे बंद कमरे में शुरू हुई बैठक देर रात तक चली। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक से मीडिया को दूर रखा गया।

विज्ञापन


पार्टी सूत्र बताते हैं कि सबसे पहले लोकसभा चुनाव में मिली भाजपा की बड़ी जीत पर खुशी जताई गई। भाजपा को घेर रही कांग्रेस पर अब क्या जवाबी हमले होंगे और प्रदेश कांग्रेस सरकार को कैसे घेरा जाएगा, कोर ग्रुप की बैठक में इस पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी को घेरने से पहले मुख्य तौर पर पार्टी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सामने पार्टी की एकजुटता पर बल दिया ताकि एकजुट होकर कांग्रेस का सीधा मुकाबला किया जा सके। लोकसभाभाजपा कोर कमेटी की बिंद्रावन के एक होटल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सती की अध्यक्षता में शुरू हुई। चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भरे जोश को ठंडा न पड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांता, धूमल, सती, पुंज रहे मौजूद
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा प्रभारी बलवीर पुंज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सती, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री विपिन सिंह परमार, जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल, रणधीर शर्मा, खीमी राम, सुरेश चंदेल, सुरेश भारद्वाज और सांसद वीरेंद्र कश्यप मौजूद रहे।


कोर ग्रुप में नहीं आ पाए चार सांसद
प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की दो दिन तक बिंद्राबन (पालमपुर) में चलने वाली बैठक में कमेटी के 17 सदस्यों में से चार सदस्य नदारद रहे। इनमें राष्ट्रीय भाजपा महामंत्री जेपी नड्डा का न आना चर्चा में रहा, लेकिन नड्डा और रामस्वरूप शर्मा सूरजकुंड में चल रहे नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मेलन में थे। लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर व्यस्तता के कारण नहीं आ पाए तो राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप की तबीयत खराब बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed