फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp claimed winning of 50 plus seats in himachal assembly election

हिमाचल विस चुनावः बिलासपुर में मंथन के बाद भाजपा ने किया इतनी सीटें जीतने का दावा

Fri, 15 Dec 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 15 Dec 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
bjp claimed winning of 50 plus seats in himachal assembly election

विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले बिलासपुर में हिमाचल भाजपा ने राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया। इस दौरान संगठन और सरकार तालमेल पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विस क्षेत्र में बूथ स्तर तक का फीडबैक लिया।

विज्ञापन


इस दौरान आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आचार संहिता का पालन नहीं कर रही है। कांग्रेस अभी भी बैक डेट के कई आदेश कर चुनाव आयोग से अनुमति लेकर चहेतों को लाभ पहुंचाने में लगी है। भाजपा चुनाव आयोग से मांग करती है कि इस प्रकार की अनुमति कांग्रेस को न दी जाए।
विज्ञापन


बिलासपुर में भाजपा के मंथन में एक बार फिर से पार्टी ने 50 प्लस सीटें जीतने का दावा किया है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जो लक्ष्य रखा गया है, वो पूरा होता दिख रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बख्शे जाएंगे भीतरघाती : सत्ती

bjp claimed winning of 50 plus seats in himachal assembly election

बैठक में चर्चा की गई कि भाजपा सत्ता में आती है तो आगे किस प्रकार से कार्य किया जाएगा। कांगड़ा बैंक भर्ती में भी चहेतों को लाभ पहुंचाने का कार्य हुआ है। भाजपा सत्ता में आकर इस मामले को गंभीरता से लेगी। 

इसके अलावा अन्य भर्तियों पर भाजपा सरकार बनने के बाद फैसला लेगी।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखला गई है कि जिस कारण वह आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने भी बेहतर तरीके से चुनाव प्रचार किया। 

इसके लिए भी इस बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव पास कर राष्ट्रीय नेताओं को भेजा गया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, संगठन मंत्री पवन राणा और रणधीर शर्मा सहित 65 विस क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवार मौजूद रहे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि प्रदेश से कई स्थानों से भाजपा नेताओं की पार्टी विरोधी कार्य करने की शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों को राज्य कार्यकारिणी को भेजा जाएगा।

जहां से पूरा मामला अनुशासन समिति के पास जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने साफ किया कि पार्टी विरोधी कार्य करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।

खाली खजाने को भरना प्राथमिकता : धूमल

bjp claimed winning of 50 plus seats in himachal assembly election

भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा 50 प्लस सीटें लेने जा रही है। भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। रिजल्ट आने के बाद जल्द ही मंत्री पद के लिए अलग से बैठक की जाएगी।

बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक रूप से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद सबसे पहले हिमाचल के लोगों की जान, माल व सम्मान की सुरक्षा को लेकर कार्य किया जाएगा। भाजपा का पहला कार्य महिलाओं को सुरक्षा देना होगा।

इसके अलावा प्रदेश के खाली हुए खजाने को भी भरने के लिए संसाधन जुटाए जाएंगे। भाजपा सरकार का सबसे बड़ा कार्य अनावश्यक खर्चों को कम करना रहेगा। कांग्रेस सरकार ने सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया है। एक सवाल का जवाब देते हुए धूमल ने कहा कि प्रदेश के युवा भाजपा की प्राथमिकता है।

युवाओं को रोजगार भाजपा का पहला कार्य होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह का फीडबैक उन्हें यहां बैठक में मिला है। उससे साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed